Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर : धूप खिली पर शीतलहर का प्रकोप जारी; अब 17 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा

जम्मू संभाग के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है तो कश्मीर संभगा में श्रीनगर को छोड़ दूसरे सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 01:12 PM (IST)
जम्मू कश्मीर : धूप खिली पर शीतलहर का प्रकोप जारी; अब 17 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा
प्रदेश के कंडी क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से गेहूं की फसल सूखने लगी थी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मंगलवर को दूसरे दिन भी धूप खिली हुई है।बारिश और बादल छाए रहने के बाद यहां न्यूनतम तापमान में बृद्धि हुई थी लेकिन मौसम साफ होने और धूप निकलने के साथ की शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है।न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है।

loksabha election banner

जम्मू संभाग के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है तो कश्मीर संभगा में श्रीनगर को छोड़ दूसरे सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।न्यूनतम तापमान -10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम का न्यूनतम तापमान -10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातारी दूसरे दिन भी मौसम साफ रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा खुला हुआ है। सुबह श्रीनगर से जम्मू के लिए गाड़ियां रवाना की गई।मुगल रोड़ और श्रीनगर लेह राज मार्ग अभी बंद है। इसके जल्द खुलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अब 17 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 से फिर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बनता दिख रहा है।मौसम साफ होने के बाद शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। जिसके चलते रात के समय तापमान गिरने लगा है।

जनवरी के पहले सप्ताह में हुए भारी हिमपात से सेब सहित गेहूं की बेहतर पैदावार की उम्मीद बंध गई है। अक्टूबर महीने के बाद लंबे अर्से बाद पर्याप्त बारिश हुई है।सेब की बेहतर पैदावार के लिए चिलिंग आवर्स पूरे होने आवश्यक हैं। प्रदेश के कंडी क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से गेहूं की फसल सूखने लगी थी। जिसे अब संजीवनी मिली है।

कहां कितना रहा तापमान :

  • स्थान अधिकतम न्यूनतम
  • जम्मू 19.7 6.2
  • कटड़ा 14.2 5.3
  • बनिहाल 12.4 0.2
  • भद्रवाह 6.1 -0.2
  • बटोत 8.8 0.1
  • श्रीनगर 6.0 0.2
  • गुलमर्ग -1.0 -10.0
  • पहलगाम 2.0 -1.8
  • काजीकुंड 6.4 -0.6
  • कुपवाड़ा 5.9 -3.0
  • कुकरनाग 3.8 -1.7 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.