Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: चार दिनों की धूप से ही जम्मू कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर

पिछले सप्ताह यहां बर्फबारी ओलावृष्टि बारिश बादल छाए रहे और तापमान में आई गिरावट ने ठंड बढ़ा दी थी लेकिन इस सप्ताह धूप खिली रहेगी और गर्मी अपना रंग दिखाने लगेगी।अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी किे बाद अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 11:42 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: चार दिनों की धूप से ही जम्मू कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 25.6, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद लगने लगा था कि गर्मी आने में कुछ समय लग जाएगा लेकिन तीन दिनों की धूप से ही पूरे जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है।गर्मी इस कदर बढ़ गई है कि दोपहर को धूप में निकलना मुश्किल होने लगा है। दो दिनों की गर्मी ने लोगों को पंखे, कूलर ऑन करने को विवश कर दिया है।

loksabha election banner

रविवार के मुकाबले तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आया है। गर्मी इसी तरह बढ़ती रही तो दो तीन दिनों में तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी जरूर राहत देने वाली है। बेशक मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा लेकिन 29-30 अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनता दिख रहा है। इसके चलते कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

पिछले सप्ताह यहां बर्फबारी, ओलावृष्टि, बारिश, बादल छाए रहे और तापमान में आई गिरावट ने ठंड बढ़ा दी थी लेकिन इस सप्ताह धूप खिली रहेगी और गर्मी अपना रंग दिखाने लगेगी।अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी किे बाद अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के करीब बढ़ोतरी हुई है।सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल का अधिकतम तापमान 26.1, न्यूनतम तापमान 9.4, बटोत का अधिकतम तापमान 26.8, न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।कटड़ा का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 27.8, न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 25.6, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

काजीगुंड में अधिकतम 25.1, न्यूनतम 6.6, पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.1, न्यूनतम 4.0, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम 5.1, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 15.0, न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.