Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: पीर पंचाल पर्वतीय श्रखंला पर आज बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather जम्मू का अधिकतम तापमान 37.7 न्यूनतम तापमान 23.8 बनिहाल का अधिकतम तापमान 28.1 न्यूनतम तापमान 10.2 बटोत का अधिकतम तापमान 26.9 न्यूनतम तापमान 12.2 कटड़ा का अधिकतम तापमान 34.8 न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 10:23 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 10:24 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: पीर पंचाल पर्वतीय श्रखंला पर आज बारिश के आसार
7 मई दोपहर बाद से मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बढ़ने लगा है। अभी तक पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। आज सोमवार को पीरपंचाल रेंज में बारिश के आसार हैं। जम्मू में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो कश्मीर मौसम साफ रहने के बाद बादल छाएंगे।

loksabha election banner

जिसके चलते रविवार को दिन में धूप और बादलों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा है। इससे पिछले दिनों पड़ रही कड़ाके की धूप से राहत मिली और ताममान में मामूली कमी आई। वहीं कश्मीर में धूप खिली रहने के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के करीब बढ़ोतरी हुई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे। इस दौरान धूल भरी आंधी, कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। ताममान में भी उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।उपनिदेशक डा. मुख्तार अहमद ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का 4 मई से ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा और 5 व 6 मई को सामान्य से भारी बारिश हो सकती है जबकि 7 मई दोपहर बाद से मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा।

जम्मू का अधिकतम तापमान 37.7, न्यूनतम तापमान 23.8, बनिहाल का अधिकतम तापमान 28.1, न्यूनतम तापमान 10.2, बटोत का अधिकतम तापमान 26.9, न्यूनतम तापमान 12.2, कटड़ा का अधिकतम तापमान 34.8, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच आज श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 26.9, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.0, न्यूनतम 8.6, पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम 5.1, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 28.0, न्यूनतम 7.8, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 25.6, न्यूनतम तापमान 8.8 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.8, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।लेह का अधिकतम तापमान 19.0, न्यूनतम तापमान 2.6, कारिगल का अधिकतम तापमान 21.7, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.