Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: जल्द बारिश-बर्फबारी नहीं, जारी रहेगा शीत लहर का प्रकोप

Jammu Kashmir Weather शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। दिसंबर के दूसरे पखवाडे़ से ही कश्मीर का न्यूनतम तापमान माइनस में ही चल रहा है। लेह का न्यूनतम तापमान -15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 12:33 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जल्द बारिश-बर्फबारी नहीं, जारी रहेगा शीत लहर का प्रकोप
दिसंबर के दूसरे पखवाडे़ से ही कश्मीर का न्यूनतम तापमान माइनस में ही चल रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: वीरवार को खिली धूप के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन शीतलहर का प्रकोप अभी भी बना हुआ है।शुक्रवार को सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप निकली हुई है।धूप खिली रहने के बाद अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पूरे संभाग में अभी भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे ही चल रहा है वहीं लद्दाख का द्रास क्षेत्र सबसे ठंडा चल रहा है यहां अधिकतम -8.4 तो न्यूनतम तापमान -28.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। कारगिल का न्यूनतम तापमान -19.6 जबकि अधिकतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 5.4 जबकि न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। दिसंबर के दूसरे पखवाडे़ से ही कश्मीर का न्यूनतम तापमान माइनस में ही चल रहा है। लेह का न्यूनतम तापमान -15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू का अधिकतम तापमान 16.3, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 2.5 जबकि न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 15.7 जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी आगे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। अगले चार दिनों तक बारिश, बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.