Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : बनने लगे बारिश-बर्फबारी के आसार, कश्मीर के तापमान में गिरावट

वहीं जम्मू संभाग में भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। अभी तापमान गिरने का सिलसिला जारी है।जम्मू में बनिहाल सबसे ठंडा चल रहा है। रात का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 12:21 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : बनने लगे बारिश-बर्फबारी के आसार, कश्मीर के तापमान में गिरावट
कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बेशक अभी पिछले महीने से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन शीतलहर परेशान करने लगी है।खासकर कश्मीर में न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है।

loksabha election banner

पिछली रात के मुकाबले कश्मीर में करीब एक डिग्री सेल्सियस के आसापास तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।कुपवाड़ा सबसे ठंडा चल रहीा है। यहां न्यूनतम तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। जम्मू संभाग में जम्मू और कटड़ा को छोउ़ दूसरे सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कल से बादल छज्ञने लगेंगे। इससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। रविवार को कई स्थानों पर बारिश और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।बारिश और बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी। फिलहाल जम्मू कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

वहीं जम्मू संभाग में भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। अभी तापमान गिरने का सिलसिला जारी है।जम्मू में बनिहाल सबसे ठंडा चल रहा है। रात का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम से बर्फबारी और बारिश की संभावना है। जम्मू में सुबह मौसम साफ रहने के बाद बादल छाएंगे। लेह, कारगिल में आंशिक बादल छाए रहेंगे।बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार होते ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

  • जम्मू 23.4 10.0
  • कटड़ा 22.2 10.9
  • बनिहाल 24.0 1.8
  • भद्रवाह 15.0 3.7
  • बटोत 17.1 5.9
  • श्रीनगर 11.1 -2.4
  • गुलमर्ग 7.6 -1.5
  • पहलगाम 11.5 -4.2
  • काजीकुंड 12.0 -1.8
  • कुपवाड़ा 13.6 -2.8
  • कुकरनाग 11.5 -2.3 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.