Jammu Kashmir Weather: जम्मू संभाग में अगले तीन दिनों तक आंशिक बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार
अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस सबके बीच सोमवार को भी तेज धूप रहने से जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में गर्मी महसूस हुई जबकि सुबह-शाम अभी राहत भरी है। पिछले एक हफ्ते से जम्मू में गर्मी बढ़ रही है।
जम्मू, जागरण संवाददाता: मौसम के उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है और रविवार तक यह सिलसिला जारी रहेगा । कश्मीर में अभी भी न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। अभी भी गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी ।इससे पहले फरवरी के अंत से ही कश्मीर में तापमान बढ़ने लगा था । मार्च के पहे सप्ताह भी मौसम सुहावना रहा।
शुक्रवार को हुई उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई थी।जम्मू में तो फरवरी से ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। फरवरी महीने के बाद मार्च में भी तापमान सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। लेकिन फिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में कमी आ गई थी ।मौसम के एक बार फिर से करवट बदलने के बाद एक बार फिर से लोगों को गर्म कपडे़ निकालने पडे़ हैं ।अभी सोमवार तक कभी बादल कभी धूप और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है ।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार रविवार तक मौसम की अठखेलियां जारी रहेंगी।बीच-बीच में बादल छाएंगे। कई स्थानों पर बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
जम्मू का अधिकतम तापमान 27.3, न्यूनतम तापमान 15.3, बनिहाल में अधिकतम तामपान 20.0, न्यूनतम तापमान 7.1, बटोत में अधिकतम तापमान 20.9 न्यूनतम तापमान 9.2, कटड़ा में अधिकतम तापमान 27.2, न्यूनतम तापमान 15.2, भद्रवाह में अधिकतम तापमान 21.4, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा ।श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15.6, न्यूनतम तापमान 5.6, काजीगुंड का अधिकतम तापमान 14.4, न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा, पहलगाम का अधिकतम तापमान 12.6, न्यूनतम तापमान 2.0, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 16.5, न्यूनतम तापमान 3.0, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 13.0, न्यूनतम तापमान 4.2, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 4.0, न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।