Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: तीन दिनों की बारिश के बाद खिला मौसम

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 14.3 न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम 10.4 व न्यूनतम 3.2 पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.1 न्यूनतम -1.6 कुपवाड़ा का अधिकतम 17.0 न्यूनतम 4.6 गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 6.0 न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 11:53 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: तीन दिनों की बारिश के बाद खिला मौसम
सोमवार से फिर पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनता दिख रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, ओलावृष्टी, बारिश और बादल छाए रहने के बाद शनिवार सुबह से धूप खिली हुई है। इससे किसानों ने राहत से सांस ली है तो वहीं गर्मियों में सर्दियों की ठंडक से परेशान लोग भी धूप का लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम की अठखेलियों के बीच तापमान भी सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर गया था लेकिन आज तापमान में बढ़ाेतरी होने की संभावना दिख रही है।

loksabha election banner

पिछले 24 घंटों में जम्मू में हल्की बूंदाबांदी हुई।बनिहाल में 4.6 एमएम, बटोत में 11.2, कटड़ा में 1.2, पहलगाम में 3.6, काजीगुंड में 0.6, जम्मू का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 22.3, न्यूनतम तापमान 11.46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 12.5, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बटोत का अधिकतम तापमान 13.2, न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 6.6, न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 6.8, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 14.3, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम 10.4 व न्यूनतम 3.2, पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.1, न्यूनतम -1.6, कुपवाड़ा का अधिकतम 17.0, न्यूनतम 4.6, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 6.0, न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगाें को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। शनिवार को खिली धूप के बाद ठंड से राहत मिलने के आसार हैं लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार सोमवार से फिर पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनता दिख रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.