Move to Jagran APP

Congress Protest: कांग्रेस ने निकाली महंगाई की शवयात्रा, सचिवालय की ओर जाने से पुलिस ने रोका

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भाजपा ने लोगों को विकास के सपने तो दिखाए लेकिन अब सरकार प्रापर्टी टैक्स का तोहफा लोगों को देने जा रही है। साहनी का कहना था कि भाजपा ने हर चीज पर टैक्स लगा दिए हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 01:07 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 01:07 PM (IST)
Congress Protest: कांग्रेस ने निकाली महंगाई की शवयात्रा, सचिवालय की ओर जाने से पुलिस ने रोका
भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: बढ़ती महंगाई के नाम पर केंद्र सरकार को लगातार घेरने का प्रयास कर रही कांग्रेस ने शनिवार को जम्मू में महंगाई की शवयात्रा निकाल अपना विरोध जताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के बख्शी नगर से शवयात्रा निकाल सचिवालय की ओर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता महेशपुरा चौक से आगे फ्लाईओवर पर बैठ गए जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

loksabha election banner

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रमन भल्ला का कहना था कि भाजपा सरकार से देश की अर्थ व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। हर चीज के दाम भाजपा सरकार ने बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें अासमान को छू रही हैं। आम आदमी की पहुंच से यह बाहर होते जा रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं।

भल्ला का कहना था कि पिछले एक महीने में ही गैस के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उनके साथ क्या हो रहा है। वहीं प्रदर्शन में शामिल कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश साहनी का कहना था कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भाजपा ने लोगों को विकास के सपने तो दिखाए लेकिन अब सरकार प्रापर्टी टैक्स का तोहफा लोगों को देने जा रही है। साहनी का कहना था कि भाजपा ने हर चीज पर टैक्स लगा दिए हैं। अगर यही हाल रहा तो लोगों को सांस लेने के भी दाम चुकाने होंगे। कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर धरना देकर वहां प्रदर्शन किया जिस कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.