Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : बनने लगे बारिश के आसार, रविवार को कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना

फिलहाल जम्मू कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। वहीं जम्मू संभाग में भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। अभी तापमान गिरने का सिलसिला जारी है।जम्मू में बनिहाल सबसे ठंडा चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 02:02 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : बनने लगे बारिश के आसार, रविवार को कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना
लेह, कारगिल में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नबंवर महीने में शुष्क मौसम रहने के बाद पांच दिसंबर से कई स्थानों पर बारिश, बर्फबारी के आसार हैं।बुधवार देर रात को कई स्थानों पर बादल छाए रहे। वहीं शनिवार को घने बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छाने से रात के तापमान में बढोतरी होगी।

loksabha election banner

रविवार को कई स्थानों पर बारिश और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी।

फिलहाल जम्मू कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। वहीं जम्मू संभाग में भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। अभी तापमान गिरने का सिलसिला जारी है।जम्मू में बनिहाल सबसे ठंडा चल रहा है।

रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम शुष्क होने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है।अभी कश्मीर लेह राजमार्ग भी चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम से बर्फबारी और बारिश की संभावना है। जम्मू में सुबह मौसम साफ रहने के बाद बादल छाएंगे। लेह, कारगिल में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

  • जम्मू 23.4 9.8
  • कटड़ा 20.4 10.2
  • बनिहाल 17.0 4.0
  • भद्रवाह 16.6 4.8
  • बटोत 17.0 5.9
  • श्रीनगर 11.1 -1.8
  • गुलमर्ग 7.6 -1.5
  • पहलगाम 11.5 -4.2
  • काजीकुंड 14.0 -1.5
  • कुपवाड़ा 13.6 -3.3
  • कुकरनाग 12.3 -1.5 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.