HailStorm In Jammu Kashmir : फसलों और फलों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने के लिए सरकार ने गठित की कमेटी
उपराज्यपाल ने किसानों से उन लोगों से सावधान रहने को कहा जो भ्रम पैदा कर रहे हैं कि लोग अपनी कृषि भूमि खो देंगे। कुछ दिन पहले श्रीनगर में गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन के दौरान वहां मौजूद लोगों ने ऐसे झूठ फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फिर दोहराया कि इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों और फलों को पहुंचे नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए कमेटी गठित की गई है जो नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट देगी। एक दिन पहले ही प्रशासनिक परिषद की बैठक ने बर्फबारी को प्राकृतिक आपदा घोषिति किया था।
वीरवार को उपराज्यपाल श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (एसकेआइसीसी) में सेब महोत्सव-2021 का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की हर संभव मदद होगी। कृषि व इसके सहायक क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अहम हैं। इसमें हार्टीकल्चर अहम है। अगले तीन साल में सेबों का उत्पादन 10 फीसद तक बढ़ जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मौजूद रहे। जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर ने भाग लिया।
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश प्रशासन किसानों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। जम्मू-कश्मीर को बागवानी और कृषि उत्पादन में अग्रणी क्षेत्र बनाने के लिए नए सुधारों की शुरुआत कर रहा है। कृषक समुदाय, वैज्ञानिक और खरीदार सभी इससे एक साथ आए हैं। महोत्सव के दौरान विक्रेता-खरीदार बैठक, जागरूकता और तकनीकी सत्र सभी हितधारकों को साझा मंच पर लाएंगे। 10,000 करोड़ के सेब बाजार को लिंक प्रदान कर रहे हैं। दशकों बाद सेब उत्पादकों को उनकी उपज की सबसे अधिक कीमत मिल रही है। सरकार सेब की गुणवत्ता और उ'च घनत्व वाले वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसके उत्कृष्ट परिणाम मिले हैं।
कृषि भूमि पर भ्रम पैदा करने वालों को दें जवाब : उपराज्यपाल ने किसानों से उन लोगों से सावधान रहने को कहा जो भ्रम पैदा कर रहे हैं कि लोग अपनी कृषि भूमि खो देंगे। कुछ दिन पहले श्रीनगर में गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन के दौरान वहां मौजूद लोगों ने ऐसे झूठ फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम अपने किसानों के साथ हैं। जम्मू-कश्मीर पूरे देश में कृषि आय के मामले में पांचवें स्थान पर है। उपराज्यपाल ने कहा कि किसानों की आय में कई गुना वृद्धि किसान समुदाय की भलाई के लिए काम करने की सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। जम्मू-कश्मीर को सेब और अखरोट के लिए 'एग्री एक्सपोर्ट जोन' घोषित किया गया है, और आने वाले दिनों में अन्य उत्पादों को शामिल किया जाएगा।
बागवानी और कृषि क्षेत्रों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : तोमर
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर ने कहा कि जम्मू कश्मीर की 30 फीसद आबादी की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। कृषि वैज्ञानिकों, सरकार और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों से हम जम्मू कश्मीर में बागवानी और कृषि क्षेत्रों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
हर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा : कैलाश चौधरी
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि बागवानी के साथ-साथ हर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आने वाले दिनों में, जम्मू-कश्मीर देश के सबसे समृद्ध, विकसित क्षेत्रों में से एक होगा।