Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: पेट्रोल व आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही देश ही अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है। महंगाई पर काबू नहीं पाया जा रहा है। मनमोहन सरकार के समय बैंकों का विलय नहीं किया गय था फिर भी अर्थव्यवस्था मजबूत थी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 09:42 AM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 09:42 AM (IST)
Jammu Kashmir: पेट्रोल व आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही देश ही अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने अपना आंदोलन जारी रखते हुए शहर के न्यू प्लाट में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यू प्लाट से राजभवन की तरफ बढ़ने प्रयास किया लेकिन पहले से वहां पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान हल्की धक्का मुक्की भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने बैनर लहराते हुए नारे लगाए।

loksabha election banner

पार्टी का महंगाई के खिलाफ आंदोलन का 31 व दिन था। कांग्रेस पिछले एक महीने से पेट्रोल, डीजल के दाम और आवश्यक वस्तुओं के दाम में वृद्धि के खिलाफ आंदोलन चला रही है। प्रदर्शन का आयोजन पार्टी की वरिष्ठ नेता कांता भान की तरफ से किया गया था। पार्टी के उप प्रधान रमण भल्ला ने कहा कि पेट्रोल के दाम में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बहुत बढ़ गए है। लोग परेशान है लेकिन केंद्र सरकार को कोई परवाह नहीं है।

भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही देश ही अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है। महंगाई पर काबू नहीं पाया जा रहा है। मनमोहन सरकार के समय बैंकों का विलय नहीं किया गय था फिर भी अर्थव्यवस्था मजबूत थी। उस समय कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य कम था लेकिन पेट्रोल के दाम जायज थे। अब तो कच्चे तेल का मूल्य कम है लेकिन पेट्रोल एक सौ रुपये लीटर पहुंच गया है।

कांता भान ने कहा कि कोरोना से पिस रहे लोगों को महंगाई की मार पड़ी है। लोग परेशान है। महंगाई पर सरकार जवाब नहीं दे रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से सबक लेना चाहिए कि मनमोहन सरकार ने महंगाई पर कैसे काबू पाया हुआ था।

योगेश साहनी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण ही लोगों को महंगाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में रमाकांत खजूरिया, रजनीश शर्मा, संजीव पांडा, मोहन चौधरी, विजय शर्मा, राजेंद्र सिंह व अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.