Move to Jagran APP

Jammu Kashmir BJP: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की महिलाओं ने भी कसी कमर, कार्यकारिणी बैठक में मंथन

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की जम्मू जिला इकाई की शनिवार को कच्ची छावनी स्थित कार्यालय में एक दिवसीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई जिसमें मोर्चा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन करने के साथ कार्यकर्ताओं के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 11:47 AM (IST)
Jammu Kashmir BJP: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की महिलाओं ने भी कसी कमर, कार्यकारिणी बैठक में मंथन
उन्हें महिलाओं से संपर्क बढ़ाने व भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर में अगले साल संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की जम्मू जिला इकाई की शनिवार को कच्ची छावनी स्थित कार्यालय में एक दिवसीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई जिसमें मोर्चा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन करने के साथ कार्यकर्ताओं के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए। कार्यकारिणी की बैठक में मोर्चा की जिला इकाई की ओर से पिछले कुछ समय से किए गए कार्याें का ब्यौरा भी पेश किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा जिला जम्मू की अध्यक्ष सविता आनंद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के पूर्व उप-मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, जिला जम्मू के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोगरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, जिला जम्मू की प्रभारी शालू गुप्ता, जम्मू पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण केरनी, जम्मू जिला की तीनों महामंत्री दिव्य जैन, अनुराधा शर्मा व शुभलता शर्मा के अलावा जम्मू जिला के तीनो मंडल मंच संचालन महामंत्री दिव्य जैन, महामंत्री संगठन गीत शुभलता शर्मा व महामंत्री अनुराधा शर्मा मौजूद रही।

दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यकारिणी बैठक का आगाज किया गया जिसके पश्चात सविता आनंद ने मोर्चा की ओर से चलाए गए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उप-मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है और इस चुनाव में महिला मोर्चा को अहम भूमिका निभानी है। गुप्ता ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को जिले के हर कौने में महिलाओं से संपर्क बढ़ाने व उन्हें भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.