Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: संगठन का विस्तार कर भाजपा कार्यकर्ता हासिल करें राजनीतिक लक्ष्य: रैना

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने बताया कि तय शेडयूल के अनुसार मंडलों में बैठकों में कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिन मंडलों में बैठक नही हो पाई वहां अगले कुछ दिनों में बैठकें हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर प्रदेश भाजपा की सभी बैठकें हो जाएंगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 05:40 PM (IST)
Jammu Kashmir: संगठन का विस्तार कर भाजपा कार्यकर्ता हासिल करें राजनीतिक लक्ष्य: रैना
जमीनी सतह पर गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: भाजपा कार्यकर्ता जमीनी सतह पर संगठन का विस्तार कर प्रदेश में अपने बलबूते पर सरकार बनाने के लिए राजनीतिक लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम करें।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा की यह रणनीति रविवार को संभाग के सभी जिलों में हुई मंडल स्तर पर बैठकों में तय की गई। संभाग में भाजपा के 144 मंडलों में से रविवार को करीब सौ मंडलों में बैठकों का आयोजन कर आगे की रणनीति तय की गई। इस दौरान विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी नेताओं की देखरेख में इस बैठकों में बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने बताया कि तय शेडयूल के अनुसार मंडलों में बैठकों में कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिन मंडलों में बैठक नही हो पाई, वहां अगले कुछ दिनों में बैठकें हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर प्रदेश भाजपा की सभी बैठकें हो जाएंगी। इसके बाद जमीनी सतह पर गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

इसी बीच रविवार को भाजपा के तालाब तिल्लाे मंडल की बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सत शर्मा ने की। इसमें जम्मू के मेयर चन्द्रमोहन गुप्ता व जम्मू पश्चिम जिला प्रधान मुनीश खजूरिया ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे वार्ड स्तर पर बैठकें कर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्रवाई करें। इस दौरान लोगों के बीच जाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया।

कश्मीर में बैठकें कर लौटे अशोक कौल: जम्मू, कश्मीर संभाग में भाजपा की गतिविधियों को तेजी देने के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठकों आयोजित करने के बाद संगठन महामंत्री अशोक काैल जम्मू लौट आए हैं। अशोक कौल ने अपने आठ दिवसीय कश्मीर दौरे के दौरान सभी जिलों के दौरे कर वहां जिला कार्यकारिणी की बैठकों में हिस्सा लिया। इसके साथ उन्होंने कश्मीर के सियासी हालात व संभाग में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर आगे की रणनीति बनाई। पार्टी ने अगस्त माह से कश्मीर में भाजपा की गतिविधियों को बड़े पैमाने पर आयोजित करने की तैयारी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.