Move to Jagran APP

Jammu Kashmir BJP: दिल्ली चुनाव-प्रचार में जम्मू कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा ने भी झोंकी अपनी ताकत

महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी सेठी ने टेलीफोन पर जागरण काे बताया कि प्रचार के दौरान दिल्ली वासी खासा उत्साह दिखा रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 06:34 PM (IST)
Jammu Kashmir BJP: दिल्ली चुनाव-प्रचार में जम्मू कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा ने भी झोंकी अपनी ताकत
Jammu Kashmir BJP: दिल्ली चुनाव-प्रचार में जम्मू कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा ने भी झोंकी अपनी ताकत

जम्मू, राज्य ब्यूरो। दिल्ली चुनाव में भाजपा को कामयाब बनाने के लिए जम्मू कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी सेठी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं की पंद्रह सदस्यीय टीम, भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर लगा रही है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश भाजपा के पांच वरिष्ठ नेताओं के बाद मंगलवार से महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली में अपनी जिम्मेवारी संभाल ली। महिला मोर्चा को दिल्ली की 3 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी गई है। मोर्चा सदस्यों ने बुधवार को चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव होने तक महिला मोर्चा का चुनाव प्रचार जारी रहेगा।

loksabha election banner

महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी सेठी ने टेलीफोन पर जागरण काे बताया कि प्रचार के दौरान दिल्ली वासी खासा उत्साह दिखा रहे हैं। विशेषतौर पर जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त कर विकास को तेजी देने के लिए इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले काे देश के अन्य हिस्सों के लोगों की तरह दिल्ली वासी भी खूब सराह रहे हैं। उन्होंने बताया जम्मू कश्मीर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवारों की कामयाबी के लिए जोरशोर से डोर टू डोर प्रचार भी कर रही हैं।

इसी बीच महिला मोर्चा के साथ नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह, जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधानसभा के पूर्व स्पीकर डा निर्मल सिंह व पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता शामिल स्टार प्रचारकों के रूप में जाेरशोर से प्रचार कर रहे हैं। ये वरिष्ठ नेता पिछले कई दिनों से दिल्ली में सक्रिय है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार छह फरवरी तक जारी रहेगा। ऐसे में भाजपा हाईकमान प्रदेश भाजपा के कुछ और नेताओं को भी दिल्ली में प्रचार करने के लिए बुला सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.