Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: किसानों के मुद्दों पर सियासत ने जोर पकड़ा, कांग्रेस-नेकां की मुहिम का जवाब देगा भाजपा का किसान मोर्चा

सांसद का कहना है कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। नए कानून से किसानों को फायदा होगा। आरएसपुरा के किसान बासमती को देश के बाजार में बेचने की मांग कर रहे हैं। अब वे अपनी फसल को देश के किसी भी हिस्से में बेच अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 12:14 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 12:14 PM (IST)
Jammu Kashmir: किसानों के मुद्दों पर सियासत ने जोर पकड़ा, कांग्रेस-नेकां की मुहिम का जवाब देगा भाजपा का किसान मोर्चा
नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू जिले के आरएसपुरा में कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेस जैसे दलों के केंद्र, भाजपा के खिलाफ धरने, प्रदर्शनों ने जम्मू कश्मीर की सियासत को गर्मा दिया है। भाजपा विरोधी दलों ने प्रदेश में आधार मजबूत करने के लिए अपनी सभी इकाईयों को जोर शोर से किसानों के मुद्दा को उजागर करने के लिए हर कोशिश करने के निर्देश दिए हैं। किसान मोर्चा नेकां, कांग्रेस जैसे विरोधी दलों को काउंटर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मुहिम चलाएगा। इस दौरान किसानों को जन कल्याण की योजनाओं के बारे में जागरूक बनाने के साथ उनके मसलों का समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

loksabha election banner

सोमवार को भाजपा मुख्यालय में पूर्व विधायक व किसान नेता सुखनंदन चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि किसानों के पास जाकर उन्हें कृषि कानून की असलियत बताने के साथ दुष्प्रचार कर रहे विरोधी दलों को एक्सपोज किया जाएगा। इस दौरान विरोधी दलों के धरने, प्रदर्शनों से उपजे हालात के साथ प्रदेश के किसानों के मसलों पर भी विचार किया गया।

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के बाद जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस ने भी ग्रामीण इलाकों में आधार मजबूत करने के लिए किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।  नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू जिले के आरएसपुरा में कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेकां नेताओं ने भाजपा, मोदी सरकार पर किसानों के हितों का दाव पर लगाने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के प्रदर्शनों का सिलसिला पहले से जारी है।

ऐसे हालात में हाईकमान के निर्देश पर भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भी कांग्रेस विरोधी मुहिम का जोरदार जवाब देने के अभियान की कमान संभाल रखी है। भाजपा सांसद इस समय अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे कर किसान नेताओं से बैठकें कर कृषि कानून के फायदों के बारे में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दे रहे हैं। सांसद का कहना है कि कांग्रेस किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। नए कानून से किसानों को फायदा होगा। आरएसपुरा के किसान बासमती को देश के बाजार में बेचने की मांग कर रहे हैं। नए कानून से वे अपनी फसल को देश के किसी भी हिस्से में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। कांग्रेस को किसानों को गुमराह नही करने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.