Jammu Kashmir: कोरोना मामलों में तेजी के बीच मदद करने को भाजपा ने नेताओं की ड्यूटी लगाई
जम्मू के साथ कश्मीर भाजपा ने भी कोरोना के कारण पेरशानियां झेल रहे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। प्रदेश में लोगों की मदद करने के इस अभियान की जिम्मेवारी प्रदेश उपाध्यक्ष युद्ववीर सेठी को दी गई है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो: कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के चलते लोगों को सहयोग देने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं की डयूटी लगाई है। इस समय जम्मू के साथ कश्मीर में भी भाजपा की हेल्पलाइन काम कर रही है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस चुनौती की घड़ी में एकजुट होकर लोगाें की मदद करें। गुप्ता का कहना है कि लाेगों को सहयोग देना हमारी जिम्मेवारी हैं, ऐसे में इस समय सांसद से लेकर ग्रामीण प्रतिनिधियों तक सबसे यह उम्मीद की जा रही है कि वे लोगों की सहायता करने के लिए मैदान में रहे।
इसी बीच जम्मू के साथ कश्मीर भाजपा ने भी कोरोना के कारण पेरशानियां झेल रहे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। प्रदेश में लोगों की मदद करने के इस अभियान की जिम्मेवारी प्रदेश उपाध्यक्ष युद्ववीर सेठी को दी गई है। उनके साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरूण प्रभात जम्वाल व युवा नेता
इसी बीच जम्मू के साथ कश्मीर भाजपा ने भी कोरोना के कारण पेरशानियां झेल रहे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। प्रदेश में लोगों की मदद करने के इस अभियान की जिम्मेवारी प्रदेश उपाध्यक्ष युद्ववीर सेठी को दी गई है। उनके साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरूण प्रभात जम्वाल व युवा नेता भी मदद कर रहे हैं।
वहीं कश्मीर में शुरू की गई भाजपा की हेल्पलाइन के माध्यम से जिन नेताओं को लोगों की मदद करने की जिम्मेवारी दी गई है, उनमें अली मोहम्मद मीर, अल्ताफ ठाकुर, आरिफ राजा, मंजूर भट, बिलाल परे, मोहम्मद अनवर खान, सलिन्द्र सिंह व आसिफ मसूदी शामिल हैं। अल्ताफ ठाकुर ने जागरण को बताया कि हमने हेल्पलाइन में अपने मोबाइल नंबर दिए हैं। लोगों द्वारा फोन कर उठाए जा रहे मसलों को हल करने के लिए लगातार प्रशासन से समन्वय बनाया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर लद्दाख भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी अपने हेल्पडेस्क बनाया है। यह हेल्पडेस्क लद्दाख में मसलों को हल करने के लिए काम कर रहा है। गत दिनों जम्मू में लद्दाख के निवासी के बीमार हो जाने के बाद लद्दाख युवा मोर्चा ने जम्मू कश्मीर युवा मोर्चा से समन्वय बनाकर बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाकर उसकी जान बचाई।