Move to Jagran APP

जम्मू की बेटियों ने किया नाम रोशन, सोफिया-तानिया ने ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जीता सम्मान

प्रतियोगिता करीब एक महीने तक चली। इसका संयोजन उपेंद्र फतेहपुरी ने किया। मंगलवार देर शाम को प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। सोफिया को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। कोरोना के प्रति जागरूकता से लेकर सामाजिक विषयों पर लिखी कविताएं उन्होंने पढ़ी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 05:42 PM (IST)
जम्मू की बेटियों ने किया नाम रोशन, सोफिया-तानिया ने ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जीता सम्मान
तानिया ने कहा कि पहली बार उन्होंने किसी कविता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू की दो बेटियों सोफिया और तानिया ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुए आनलाइन कवि सम्मेलन में प्रथम तीन में से दो स्थानों पर कब्जा कर जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया। साहित्य साधना एवं लोक सेवा मंच द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 28 कवियों ने भाग लिया।

prime article banner

इस प्रतियोगिता में बस्सी कलां बड़ी ब्राह्मणा सांबा जम्मू-कश्मीर की सोफिया जांगराल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि कठुआ के हीरानगर की रहने वाली तानिया को तीसरा पुरस्कार मिला। दूसरा पुरस्कार बिहार की रहने वाली बबली कुमारी ने हासिल किया।

प्रतियोगिता करीब एक महीने तक चली। इसका संयोजन उपेंद्र फतेहपुरी ने किया। मंगलवार देर शाम को प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। सोफिया को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। उनकी कविताओं को सभी ने पसंद किया। कोरोना के प्रति जागरूकता से लेकर सामाजिक विषयों पर लिखी कविताएं उन्होंने पढ़ी।

उन्होंने बताया की इस आयोजन के नियम अनुसार सबसे ज्यादा जिनकी कविताओं को सुना गया। उन्हें ही विजेता घोषित किया गया। सोफिया ने अपनी जीत का श्रेय उन सभी लोगों को दिया। जिन्होंने उनकी कविताओं को सुना और सांझा किया। उन्हें पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिया गया।

उनका कहना है कि कोई भी काम लगन और दिल से किया जाए तो उसमें कामयाबी जरूर हासिल होती है। वहीं तीसरा पुरस्कार हासिल करने वाली हीरानगर की तानिया ने खुशी जताई और कहा कि पहली बार उन्होंने किसी कविता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.