Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : जम्मू जिला स्तरीय Wushu Championship 18 नवंबर को शुरू होगी

वुशु एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर 18 नवंबर को तीन दिवसीय जम्मू जिला स्तरीय वुशु चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है।एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ऑनलाइन आम वार्षिक बैठक हुई। इसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिला इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

By VikasEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 01:35 PM (IST)
Jammu Kashmir : जम्मू जिला स्तरीय Wushu Championship 18 नवंबर को शुरू होगी
वुशु एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर 18 नवंबर को तीन दिवसीय जम्मू जिला वुशु चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । वुशु एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर 18 नवंबर को तीन दिवसीय जम्मू जिला स्तरीय वुशु चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है।

loksabha election banner

एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ऑनलाइन आम वार्षिक बैठक हुई। इसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिला इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वुशु एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष विजय सराफ ने बताया कि जम्मू जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता 18 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक जारी रहेगी। हालांकि अभी आयोजनस्थल तय नहीं हो पाया है।

जम्मू जिला स्तरीय वुशु चैंपियनिशप के मुकाबले भगवती नगर स्थित जम्मू-कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के इंडोर कांप्लेक्स या फिर जम्मू यूनिवर्सिटी के जिम्नेज्यिम हॉल में होंगे। इसके अलावा जेएंडके यूटी वुशु चैंपियनिशप के मुकाबले 27 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक होंगे। यूटी स्तरीय प्रतियोगिता से पहले कोच और रेफरी के लिए सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश भर के जिलों में जिला स्तरीय वुशु चैंपियनशिप के मुकाबले नवंबर और दिसंबर महीने में होंगे। जिला स्तरीय वुशु चैंपियनशिप के मुकाबले बड़गाम, अनंतनाग, गांदरबल, पुलवामा, शौपियां, कुपवाड़ा, कुलगाम, बांडीपोरा, बारामूला, जम्मू, श्रीनगर, रियासी, ऊधमपुर, राजोरी, डोडा, पुंछ, कठुआ और सांबा जिलों में होंगे।

कब-कब जिला चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे

  • जिला                महीना
  • बड़गाम             दिसंबर
  • अनंतनाग          13-15 नवंबर
  • गांदरबल           9-10 नवंबर
  • पुलवामा            17-19 नवंबर
  • शौपियां            30-31 दिसंबर
  • कुपवाड़ा           11-12 नवंबर
  • कुलगाम           दिसंबर 2020
  • बांडीपोरा          दिसंबर 2020
  • बारामूला          11-13 नवंबर
  • जम्मू              18-20 नवंबर
  • श्रीनगर          5-7 नवंबर
  • रियासी           दिसंबर 2020
  • ऊधमपुर         21-22 नवंबर
  • राजौरी          19-20 नवंबर
  • डोडा            दिसंबर 2020
  • पुंछ              दिसंबर 2020
  • कठुआ          दिसंबर 2020
  • सांबा            दिसंबर 2020

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.