जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के नियमों में संशोधन, अब चयन सूची के साथ रिजर्व लिस्ट भी बनाएगा आयोग
इस संशोधन आदेश में अब जम्मू कश्मीर राज्य के स्थान पर केंद्रशासित जम्मू कश्मीरÓ शब्द को शामिल किया गया है। इसके अलावा वास्तविक नियंत्रण रेखा अंतरराष्ट्रीय सीमा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पहाड़ी भाषी शब्दों को शामिल किया गया है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो: प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नियमों में संशोधन आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोगसभी वर्गों के लिए मेरिट सूची तैयार करने के साथ-साथ एक रिजर्व सूची भी तैयार करेगा। यह सूची भी सभी श्रेणियों की मेरिट के आधार पर होगी। आयोग द्वारा सफल उम्मीदवारों की सिफारिश अथवा चयन की प्रक्रिया संपनन्न होने तक इसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
मंगलवार को उपराज्यपाल के आदेश पर आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेद्वी के जम्मू कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा नियम, 2018 के संशोधन आदेश में बताया गया है कि सरकार के आग्रह व आवश्यकता अनुरुप विभिन्न श्रेणी से मेरिट के आधार पर आयोग अन्य अभ्यर्थियों की भर्ती की सिफारिश करेगा। यह सूची अयोग द्वारा जारी पहली सूची एक साल बाद तक मान्य रहेगी।
इसके अलावा इस संशोधन आदेश में अब जम्मू कश्मीर राज्य के स्थान पर 'केंद्रशासित जम्मू कश्मीरÓ शब्द को शामिल किया गया है। इसके अलावा वास्तविक नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पहाड़ी भाषी शब्दों को शामिल किया गया है, ताकि संबंधित क्षेत्रों और वर्गों से जुड़े लोगों को आरक्षण सुविधा का लाभ मिल सके।
संबंधित नियम में संशोधन के बाद जम्मू कश्मीर राज्य के स्थायी नागरिक शब्द को हटा दिया गया है और उसके स्थान पर 'केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल' जोड़ा गया है।
सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षित हो रहे कश्मीरी युवा: सेना में भर्ती होने के लिए कश्मीर के युवा तैयार हैं। श्रीनगर के रंगरेठ स्थित जैकलाई रेजीमेंटल सेंटर में 24 मार्च से सेना की भर्ती रैली होगी। इसमें हिस्सा लेने वाले युवाओं को तैयार करने में सेना भी मदद कर रही है। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे कुपवाड़ा के हरील व कलाम चकलाला इलाकों के युवाओं को सेना भर्ती रैली के लिए प्रशिक्षण दे रही है।
सेना विशेष रूप से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। इसमें युवाओं को दौड़ और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के बारे में बताया जा रहा है। जैकलाई रेजीमेंटल सेंटर में 24 से 26 मार्च तक चलने वाली सेना की इस भर्ती रैली में कश्मीर के सभी जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा।
यह भर्ती सेना मुख्यालय के कोटे को भरने के लिए हो रही है। जून में भी कश्मीर के दस जिलों के युवाओं के लिए भर्ती होनी है। इस समय जम्मू के सुंजवां में भी सेना की भर्ती रैली चल रही है। इस रैली में जम्मू संभाग के दस जिलों के करीब 40 हजार युवाओं को मौका दिया जा रहा है।