सीमावर्ती गांवों को सूची में दर्ज करने की मांग
विजयपुर/रामगढ़ विजयपुर में शुक्रवार को जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:29 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:29 AM (IST)
विजयपुर/रामगढ़: विजयपुर में शुक्रवार को जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह से रामगढ़ क्षेत्र के गांव चक सलारिया, तरिडी, बंदराल, रडमा के लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। लोगों का कहना है कि उनके गांव अंतर्राष्ट्रीय सीमा से छह किलोमीटर की भी कम दूरी के अंदर हैं, लेकिन प्रशासन की सूची में हमारे गांवों को सूची में दर्ज नहीं किया गया है। मंजीत सिंह इसके बाद लोगों के साथ एसडीएम विजयपुर चंद्रप्रकाश कोतवाल से मिले और उनको इस बारे में बताया। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मंजीत सिंह ने कहा कि जो गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह किलोमीटर के अंदर आते हैं, उनको सूची में दर्ज किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें