Move to Jagran APP

प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ के नाम पर हो जम्मू एयरपोर्ट

प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी की 71वीं पुण्यतिथि पर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने उनके नाम पर जम्मू एयरपोर्ट का नाम रखने की मांग उठाई।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 04:30 PM (IST)
प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ के नाम पर हो जम्मू एयरपोर्ट
प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ के नाम पर हो जम्मू एयरपोर्ट

जम्मू, जेएनएन। प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी की 71वीं पुण्यतिथि पर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने एक बार फिर प्रशासन के समक्ष उनके नाम पर जम्मू एयरपोर्ट का नाम रखने की मांग उठाई। मेजर सोम नाथ शर्मा की शहादत के कारण ही आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

loksabha election banner

रायपुर दोमाना में उनकी याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से समानित भूपेंद्र शास्त्री रहे। उन्होंने कहा मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्म 31 जनवरी, 1923 को हिमाचल में हुआ था। वह भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कंपनी-कमांडर थे। अक्टूबर-नवम्बर 1947 के भारत-पाक संघर्ष में अपनी वीरता से शहीद मेजर ने शत्रु के छक्के छुड़ा दिए। 3 नवंबर 1947 मेजर शर्मा वीरगति को प्राप्त हुए। भारत सरकार ने मरणोपरान्त उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया। परमवीर चक्र पाने वाले यह प्रथम सैन्य अधिकारी थे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने कहा उन्हीं की शहादत के कारण आज कश्मीर भारत के पास हैं। शास्त्री ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से अपील की कि वह जम्मू एयरपोर्ट का नाम प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम से रखें। इसके अलावा उन्होंने मेजर की जयंती पर 31 जनवरी को अवकाश घोषित करने और मंदिरों के शहर जम्मू में उनकी प्रतिमा लगाने की भी मांग रखी। श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित अन्य सदस्यों ने कहा कि यही मेजर सोम नाथ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विनोद शास्त्री, नीरज शास्त्री, राहुल शास्त्री, वेद प्रकाश शास्त्री, अश्विनी शास्त्री, पंडित रूप लाल सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.