Move to Jagran APP

Poonch Infiltration Bid Foiled : पुंछ में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन जारी

घुसपैठ का यह प्रयास वीरवार देर रात किया गया। रात के अंधेरे में कुछ आतंकवादियों ने जब नियंत्रण रेखा को लांघ भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया तो भारतीय जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद भी जब नहीं माने तो भारतीय जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 11:22 AM (IST)
कृष्णा घाटी सेक्टर में पुलिस व सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पुंछ, जेएनएन। पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के निरंतर प्रयास कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की आतंकी साजिशों से भलीभांति परिचित भारतीय जवान सीमा पर निरंतर चौकसी बनाए हुए हैं। गत वीरवार देर रात को पुंछ नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में कुछ आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की मदद से घुसपैठ का प्रयास किया परंतु सीमा पर नजर गढ़ाए बैठे भारतीय जवानों ने उनके इस प्रयास को विफल बना दिया।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों का कहना है कि घुसपैठ का यह प्रयास वीरवार देर रात किया गया। रात के अंधेरे में कुछ आतंकवादियों ने जब नियंत्रण रेखा को लांघ भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया तो भारतीय जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद भी जब नहीं माने तो भारतीय जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही आतंकवादी वापस लौट गए। घुसपैठ की इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि कृष्णा घाटी सेक्टर में पुलिस व सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि कहीं कोई आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर इस ओर तो नहीं घुस आया। फिलहाल अभियान जारी है। 

 सैन्य सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या चार से पांच के करीब थी। कृष्णा घाटी में तैनात जवानों ने जब उन्हें भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए देखा तो पहले तो चेतावनी दी गई। जब चेतावनी देने पर भी वे नहीं रूके तो जवानों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलीबारी केे जवाब में आतंकियों ने भी गोलियां चलाई परंतु इस बीच वे वापस पाकिस्तान लौट गए।

आपको जानकारी हो कि फरवरी में संघर्ष विराम समझौते को लागू करने के बाद से नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी तो नहीं हुई है परंतु पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास तेज हुए हैं। जिला पुंछ और राजौरी में इस अवधि के दौरान आतंकवादियों ने कई बार घुसपैठ का प्रयास किया है। करीब दस आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा के नजदीक सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान मार गिराया है। कुछ दिन पहले भी जिला राजौरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ का प्रयास करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इनमें एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर भी शामिल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.