Move to Jagran APP

गेंहू की फसल पक कर तैयार पर कृषि मजदूर नही मिल रहे, अब पंजाब से कंबाई मशीनों के आने का इंतजार

किसान सहदेव सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल तकरीबन पक चुकी है और अब कटाई की जा सकती है। ऐसे में लंबे समय तक गेहूं को खेतों में रखना खतरे से खाली नही होगा। इसकी तुरंत कटाई कर दी जानी चाहिए।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 11:52 AM (IST)
गेंहू की फसल पक कर तैयार पर कृषि मजदूर नही मिल रहे, अब पंजाब से कंबाई मशीनों के आने का इंतजार
किसान कुलभूषण खजुरिया ने कहा कि कृषि विभाग जल्दी से जल्दी कंबाइन मशीनों को मंगवाने की दिशा में काम करे।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू में गेंहूं की फसल पक आई है और किसान फसल की कटाई के लिए तैयार है। मगर कृषि मजदूरों की कमी किसानों की परेशानियां बढ़ा रही है। जिला जम्मू, सांबा व कठुआ में गेहूं की फसल पक की पीली हो आई है। यही समय है कटाई शुरू करने का, लेकिन किसानों को कृषि मजदूर नही मिल रहे। ऐसे में अब किसान जल्दी से जल्दी पंजाब से कंबाइन मशीनों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

loksabha election banner

किसानों का कहना है कि कोरोना के कारण इस भी कृषि मजदूर यहां आने से परहेज रख रहे हैं। किसानों को पिछले साल का अनुभव है, जब कृषि मजदूर नही आ पाए थे।

इस बार भी कोरोना के बढ़ते मामले और बाहरी राज्यों से यहां आने में लोगों को रही अड़चनों से किसान आने वाले दिनों में बनने वाली स्थिति से अवगत हैं। किसानों ने कहा कि इस बार भी काफी कम संख्या में ही कृषि मजदूर आ सकेंगे। ऐसे में हमें फसल कटाई के दूसरे विकल्प के बारे में सोचना होगा।

किसान सहदेव सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल तकरीबन पक चुकी है और अब कटाई की जा सकती है। ऐसे में लंबे समय तक गेहूं को खेतों में रखना खतरे से खाली नही होगा। इसकी तुरंत कटाई कर दी जानी चाहिए। कृषि मजदूर नही मिल रहे। ऐेसे में अधिकांश किसान कंबाइन मशीनों के आने का इंतजार है। मशीनें आएंगी तो तुरंत फसल का काम निपटा लिया जाएगा। लेकिन मौसम के मिजाज भी किसानों को डरा रहा है।

किसान कुलभूषण खजुरिया ने कहा कि कृषि विभाग जल्दी से जल्दी कंबाइन मशीनों को मंगवाने की दिशा में काम करे। यह इसलिए कि बिना देरी के फसल समेटी जा सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.