Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: गर्मी दिखाने लगी अपना असर, पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस डिग्री तक उछला

घाटी में मौसम के मिजाज वीरवार को भी शुष्क बने रहे।दिन भर तेज धूप रही। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।जिसने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में भी दिनभर धूप रही।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 11:37 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: गर्मी दिखाने लगी अपना असर, पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस डिग्री तक उछला
जम्मू का अधिकतम तापमान 41.6, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : मई के पहले तीन सप्ताह मौसम की अठखेलियों के बीच मौसम राहत भरा रहा लेकिन अब गर्मी अपना विकराल रूप दिखाने लगी है। पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जम्मू में वीरवार को इस मौसम में पहली बार पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस डिग्री तक उछला। शुक्रवार सुबह से ही गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होने लगा है। अधिकतम लोग लॉकडाउन में सुबह 11 बजे तक मिली छूट से पहले-पहले अपने बाजार के काम समेट कर दिन भर ऐसी, कूलर के सामने पसरे रहते हैं।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में लू के थपेडे़ भी परेशान करने लगेगा।

अब तक मई महीना काफी ठंडा रहा है। पिछले वर्ष को छोड़ दें तो इससे पहले मई महीने के अधिकतर दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता रहा है।लू के थपेड़ों ने इस बार अभी तक परेशान नहीं किया था लेकिन आज की गर्मी के चलते दिन में कूलर, ऐसी के बिना रहना मुश्किल लग रहा था। रात को भी कूलर, ऐसी की जरूरत महसूस की गई। अब गर्मी पूरे यौवन पर दिखेगी। पिछले चार दिनों से लगातार तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है और आज गर्मी पूरे रंग दिखी।

घाटी में मौसम के मिजाज वीरवार को भी शुष्क बने रहे।दिन भर तेज धूप रही। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।जिसने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में भी दिनभर धूप रही। इधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 41.6, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 29.6, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 30.6, न्यूनतम तापमान 15.9, कटड़ा का अधिकतम तापमान 38.0, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 31.0, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 19.7, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 22.9, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 29.4, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 29.3, न्यूनतम तापमान 9.8, पहलगाम का अधिकतम तापमान 25.2, न्यूनतम तापमान 5.7, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 9.4, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 28.1, न्यूनतम 11.1 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 19.0, न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.