जम्मू-कश्मीर में 9223 लोगों ने लगवाई सतर्कता डोज, अब तक डेढ़ लाख से अधिक को लग चुकी है यह डोज
मंगलवार को 17595 लोगों ने पहली डोज ली। इनमें अधिकांश 15-17 आयु वर्ग के किशोर शामिल थे। वहीं 9820 लोगों ने दूसरी डोज ली। अभी तक कुल दो करोड़ दो लाख 73 हजार से अधिक डोज जम्मू-कश्मीर में लोगों को दी जा चुकी है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सतर्कता डोज लगवाने वालों में मंगलवार को फिर से उत्साह दिखा। 9223 और लोगों ने सतर्कत डोज लगवाई। अब तक कुल डेढ़ लाख से अधिक सतर्कता डोज दी जा चुकी है। वहीं अन्य वगों में भी टीकाकरण अभियान जारी है।
नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 17,595 लोगों ने पहली डोज ली। इनमें अधिकांश 15-17 आयु वर्ग के किशोर शामिल थे। वहीं 9820 लोगों ने दूसरी डोज ली। अभी तक कुल दो करोड़, दो लाख 73 हजार से अधिक डोज जम्मू-कश्मीर में लोगों को दी जा चुकी है। सिर्फ किश्तवाड़ जिला ही एकमात्र ऐसा जिला है जहां पर अठारह साल से अधिक आयु वर्ग में 88.50 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है। अन्य सभी जिलों में सौ फीसद लोग दोनो डोज ले चुके हैं।
इसी बीच जम्मू में एक सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में कर्मी दर्ज की गई है। इससे पहले गत सप्ताह जम्मू में एक हजार से अधिक मामले सामने आए थे जबकि इसी बार जम्मू जिले में 849 मामले सामने आए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान 3789 मरीज भी स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।