Jammu: लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़; चालक गिरफ्तार, वाहन भी किया जब्त
चालक रमेश कुमार से पुलिस ने लकड़ी को ले जाने के लिए सरकारी इजाजत पत्र दिखाने को कहा। चालक के पास कोई भी सरकारी आदेश नहीं था। पुलिस कर्मियों ने तुरंत चालक को हिरासत में ले लिया। जिस वाहन में लकड़ी लदी हुई को पुलिस कर्मियों ने जब्त कर लिया।
जम्मू, जागरण संवाददाता: घरोटा पुलिस चोरी छुपे लकड़ी की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त कर लिया, जिसमें लकड़ी को ले जाया जा रहा था। तस्करी के आरोप में घरोटा पुलिस ने वाहन चालक रमेश कुमार निवासी कंगर, भलवाल को हिरासत में ले लिया।
घरोटा पुलिस की एक पार्टी चक्क भलवाल इलाके में मंगलवार सुबह गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर एक वाहन नंबर जेके02एजी-5041 पर पड़ी। वाहन में लकड़ी भरी हुई थी। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस कर्मियों को देख कर वाहन चालक ने वाहन की गति को तेज कर दिया और वहां से भागने लगा। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने वाहन चालक का पीछा कर उसे कुछ दूरी पर रोक लिया।
वाहन चालक रमेश कुमार से पुलिस ने लकड़ी को ले जाने के लिए सरकारी इजाजत पत्र दिखाने को कहा। चालक के पास कोई भी सरकारी आदेश नहीं था। पुलिस कर्मियों ने तुरंत चालक को हिरासत में ले लिया। जिस वाहन में लकड़ी लदी हुई को पुलिस कर्मियों ने जब्त कर लिया।
वाहन को भी पुलिस थाने में ले जाया गया। आरोपित वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है कि वह लकड़ी को लेकर आया था। एसएचओ घरोटा ख्यातिमान खजूरिया ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी जलाने के काम आती है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपित ने जंगल से लकड़ी को काटा था।