Move to Jagran APP

हाईवे बंद ऊपर से बढ़ी गलन यात्रियों को कर रही बेहाल

????? ??? ????? ?? ?????-??????? ????????? ???????? ??? ???? ?? ???? ????????? ?? ?????????? ????? ?? ?? ??? ??? ?? ?? ?????? ?? ?????? ?? ????? ?? ??? ??? ?????? ??? ?? ?????? ?????? ????? ?? ?????? ???? ??? ????? ?????? ?????? ?? ??? ???? ??? ?? ???? ??? ???? ?? ??? ???? ????????? ?? ???????? ???? ??? ??? ?? ?? ???? ???? ?? ??? ??????? ???? ?????? ?? ????? ??? ???? ??? ?? ??????? ?? ?????? ????? ?? ?????? ?? ??? ???? ???? ?? ??? ?? ?????? ?? ??? ???? ???? ???-??? ??????? ??????? ?? ??? ?? ????? ??????? ?? ?? ?? ???? ??? ???? ???? ??? ???? ??? ????? ??? ???? ??????? ??? ???? ??? ??? ?? ?? ???? ????????? ?? ???? ???? ?? ?? ????? ???? ?????? ?? ??? ???? ???? ??? ??? ??? ????? ??? ???? ????????? ?? ?? ????????? ?????????? ?? ?? ????? ?? ?? ?????? ???? ????? ?? ??? ????

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 02:01 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:19 AM (IST)
हाईवे बंद ऊपर से बढ़ी गलन यात्रियों को कर रही बेहाल
हाईवे बंद ऊपर से बढ़ी गलन यात्रियों को कर रही बेहाल

जागरण संवाददाता, जम्मू : पिछले चार दिन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से शहर में फंसे यात्रियों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। ऊपर से शीतलहर का प्रकोप भी बेहाल कर रहा है। रविवार दिन भर यात्री रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। दिन भर मौसम साफ रहने के बाद फंसे यात्रियों को उम्मीद है कि वह जल्द घरों को लौट सकेंगे। वहीं कश्मीर से जम्मू आने वाले लोग भी बेसब्री से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बर्फ और ठंड के प्रकोप के बीच उनको वहां समय गुजारना मुश्किल हो रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जम्मू में जरूर प्रशासन कुछ हरकत में आया है और फंसे यात्रियों की सूची बनाई गई है लेकिन किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिल रही है। जम्मू में फंसे यात्रियों को अब क्षेत्रीय दुकानदारों का ही सहारा है, जो उन्हें पूरा सहयोग दे रहे हैं।

loksabha election banner

फंसे यात्रियों के साथ-साथ कश्मीर आने-जाने वाली गाड़ियों के मालिक, ड्राइवर आदि भी परेशान हैं। उन्हें यह परेशानी सता रही है कि इतने दिनों तक रास्ते बंद होने के बाद वह गाड़ियों की किस्तों का भुगतान कैसे कर पाएंगे। काम न होना उनके लिए बड़ी परेशानी है। पिछले तीन दिन से बस स्टैंड में फंसे रफीक अहमद ने बताया कि वह परिवार सहित वापस कश्मीर जा रहे हैं। पिछले दो महीने से जम्मू में ही थे लेकिन अब अचानक घर जाना पड़ा है। जिस मकान में रहते थे, छोड़ दिया है। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए। घर जाना जरूरी है। अब तो पैसे भी नहीं हैं। जल्द रास्ते न खुला तो परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ती दिख रही है। सरकार पहले भी ऐसे हालात में जहाज सेवा शुरू करती रही है। इस बार भी सरकार को फंसे यात्रियों को जल्द घरों तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए।

बनिहाल के सूफियान ने कहा कि वह पंजाब में पढ़ता है। कुछ दिन के लिए छुट्टी लेकर घर आया था लेकिन रास्ते बंद होने के कारण दो दिन से जम्मू में ही रुका है। अगर सोमवार को भी रास्ते नहीं खुले तो वह वापस पटियाला चला जाएगा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की अक्सर यही परेशानी रहती है। हम तो ठीक ठाक हालत में हैं। ऐसे हालात में उन लोगों का सोचिए, जिनके परिवार का कोई सदस्य उन क्षेत्रों में बीमार हो जाता है।

बारामुला के वाहन मालिक मुद्दसिर ने कहा कि रास्ते बंद होने के बाद परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। पहले कश्मीर के हालात खराब रहे और अब मौसम बिगड़ गया है। जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता, सिर्फ खर्चा ही खर्चा है। गाड़ी खड़ी करने तक के पैसे देने पड़ते हैं। यात्रियों को सराय में ठहराया

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद जम्मू बस स्टैंड में यात्रियों को सराय में ठहराया गया है। यात्रियों ने कहा कि रहने की तो कोई परेशानी नहीं है। सरकार की ओर से ठहरने के अलावा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कम से ठंड के बचाव के लिए तो कोई कोशिश होनी ही चाहिए। स्थानीय दुकानदारों का जरूर सहयोग मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.