बस स्टैंड में फंसे यात्रियों की लोगों ने की मदद
बस स्टैंड में फंसे यात्रियों की मदद के लिए आगे आए लोग
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण रविवार को बहुत से यात्री जम्मू बस स्टैंड में फंसे रहे। सभी यात्री बेसब्री से रास्ता खुलने का इंतजार रहे थे, लेकिन रास्ता नहीं खुलने से यात्री परेशान रहे। सबसे बड़ी परेशानी जनता कर्फ्यू के चलते हुई। यात्रियों के लिए खाना तक नहीं मिल रहा था। इस परेशानी को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों और दूसरे कुछ लोगों ने उनके लिए खाना बनाकर लाया। खाना मिलने पर फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
फंसे यात्री रफीक अहमद ने कहा कि अचानक परेशनी बढ़ गई है। वह शनिवार को ही पहलगाम स्थित अपने गांव जाना चाहता था, लेकिन कोरोना के चलते सारी योजनाएं विफल हो गई। यह तो स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मेहर रही कि उन्होंने खाना खिला दिया। अब सोमवार को रास्ता खुल जाए इसी का इंतजार है।