Move to Jagran APP

J&K Weather Update: 10 जून तक झेलनी पड़ेगी गर्मी, 11-12 को बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

मई महीना राहत भरा निकल जाने के बाद जून का पहला सप्ताह भी अच्छा निकल गया है। अब 10 जून तक गर्मी के लिए तैयार रहें। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार अब 11-12 को जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 12:10 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 12:10 PM (IST)
J&K Weather Update: 10 जून तक झेलनी पड़ेगी गर्मी, 11-12 को बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत
पिछले वर्ष भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा था लेकिन जून में गर्मी उफान पर रही थी।

जम्मू, जागरण संवाददाता । मई महीना राहत भरा निकल जाने के बाद जून का पहला सप्ताह भी अच्छा निकल गया है। अब 10 जून तक गर्मी के लिए तैयार रहें। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार अब 11-12 को जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।हालांकि आज शाम तक भी फिर से बादल छाने की संभावना बनती दिख रही है।

loksabha election banner

रविवार का मौसम भी राहत भरा ही बना हुआ है। धूप निकली हुई है लेकिन इतनी तेज नहीं है। हां, उमस जरूर थोड़ी परेशान करने वाली है।अमूमन जून में गर्मी इतनी ज्यादा रहती है कि घरों से निकलना मुश्किल होता है।सुबह से धूप परेशान करने लगती थी तो दोपहर होते-होते लू के थपेडे़ बेहाल करते थे लेकिन इस बार मई महीने में मात्र दो दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया। बीच-बीच में बारिश का सिलसिला भी लगा रहा।मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ते देख लगने लगा था कि अब जल्द ही गर्मी प्रकोप शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक जून भी राहत भरा बना हुआ है।पिछले वर्ष भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा था लेकिन जून में गर्मी उफान पर रही थी।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप रहने के बाद हल्के बादल छाएंगे।अमूमन जून के तीसरे तीसरे सप्ताह से जम्मू में स्थानीय बारिश शुरू हो जाती है।27 जून के मानसून जम्मू पहुंचने का समय है। अगर मानसून कुछ भटक जाएं तो जुलाई के पहले सप्ताह से मानसून जम्मू में पहुंच जाते हैं।इस वर्ष मौसम विभाग अनुसार अच्छी बरसात के अनुमान लगाए जा रहे हैं।अब तक जो मौसम चल रहा है। उससे किसान काफी खुश हैं।

जम्मू का अधिकतम तापमान 35.7, न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 28.5, न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 26.7, न्यूनतम तापमान 15.4, कटड़ा का अधिकतम तापमान 33.2, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 28.8, न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 18.9, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30.5, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 29.6, न्यूनतम तापमान 15.0, पहलगाम का अधिकतम तापमान 26.0, न्यूनतम तापमान 10.2, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 15.4, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 27.8, न्यूनतम 14.2 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 21.0, न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.