Move to Jagran APP

JKNPP: जम्मू-कश्मीर में परिसीमन करने में भाजपा नाकाम : हर्षदेव

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि परिसीमन आयोग का कार्यकाल छह मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है मगर कहीं पर भी परिसीमन होता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा के परिसीमन करवाने के दावे खोखले साबित हुए है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 07:37 PM (IST)
JKNPP: जम्मू-कश्मीर में परिसीमन करने में भाजपा नाकाम : हर्षदेव
पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि परिसीमन आयोग का कार्यकाल 6 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा

जम्मू, राज्य ब्यूरो । पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि परिसीमन आयोग का कार्यकाल छह मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है मगर कहीं पर भी परिसीमन होता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा के परिसीमन करवाने के दावे खोखले साबित हुए है।

loksabha election banner

पार्टी मुख्यालय गांधी नगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने साल 2014 के चुनाव में जम्मू संभाग की सीटें बढ़ाने का वायदा किया था। लोगों के दबाव में आते हुए भाजपा ने परिसीमन आयोग का गठन किया था। आयोग की कोई बैठक भी नहीं हुई है। आयोग का कार्यकाल भी समाप्त होने का आ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व जम्मू कश्मीर की विधानसभा में कश्मीर संभाग की 46 सीटें थी जबकि जम्मू संभाग की सीटें 37 थी।

जम्मू का क्षेत्रफल कश्मीर से अधिक है और जनसंख्या भी अधिक है

हालांकि जम्मू का क्षेत्रफल कश्मीर से अधिक है और जनसंख्या भी अधिक है। जम्मू क्षेत्र का पहाड़ी इलाका अधिक है और सड़क संपर्क भी जटिल है। जम्मू संभाग के साथ सत्तर साल से अधिक समय से भेदभाव हो रहा है। केंद्र सरकार को बिना देरी के परिसीमन करना चाहिए और जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव करवाने चाहिए। अगर सरकार ने परिसीमन नहीं किया तो पार्टी आंदोलन चलाने के लिए मजबूर हो जाएगी। पत्रकार वार्ता में राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम परिहार व अन्य उपस्थित थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.