घर में फंदे से लटका मिला सुनार का शव
जागरण संवाददाता जम्मू शहर के अफगान मोहल्ले में रहने वाले 42 वर्षीय एक सुनार का शव संदिग्
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 07:02 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 07:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के अफगान मोहल्ले में रहने वाले 42 वर्षीय एक सुनार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटकता मिला। पक्काडंगा पुलिस थाने में मामले को दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
रविवार को दोपहर में अफगान मोहल्ला के संजय साहनी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब शव देखा तो उन्होंने पंजतीर्थी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर संजय की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी पंजतीर्थी विनोद कुमार ने बताया कि संजय के परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ वर्ष से तनाव में चल रहा था। संजय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें