डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर लगे पूर्ण प्रतिबंध
जागरण संवाददाता जम्मू आरटीआइ एक्टिविस्ट ने बलविदर सिंह ने चिकित्सा शिक्षा विभाग से अनुरोध
जागरण संवाददाता, जम्मू : आरटीआइ एक्टिविस्ट ने बलविदर सिंह ने चिकित्सा शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है कि जम्मू कश्मीर में डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। जब तक पूर्ण प्रतिबंध नहीं होगा तब तक मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए नहीं मिल सकती।
वीरवार को संवाददाता सम्मेलन में बलबिदर सिंह ने तर्क दिया कि दिल्ली का एम्स, चंदीगढ़ का पीजीआइ और अन्य अस्पतालों ने अपने मेडिकल स्टैंडर्ड को शुरुआत से ही बरकरार रखा है। यह तभी संभव होगा जब किसी भी अस्पताल में डॉक्टरों की प्रक्टिस पर प्रतिबंध होगा। अगर डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर प्रतिबंध होगा तो इससे डॉक्टर पूरी एकाग्रता और लगन से अस्पताल में मरीजों पर ध्यान देंगे। इससे अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाए मिलेगी और अस्पताल की साख भी बढ़ेगी। सिंह ने कहा कि जीएमसी अस्पताल में मरीजों को आपरेशन की तारीख नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उन्हें मजबूरी में प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। उन्होंने उप राज्यपाल से अनुरोध किया किया कि जम्मू कश्मीर में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाया जाए।