Move to Jagran APP

जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमित महिला का पहला सामान्य प्रसव, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

मां और बच्चा अब दोनों पूरी तरह से स्वसथ हे। अस्पताल प्रशासन का कहना हे कि यह सब डाक्टरों की कर्मठता के कारण संभव हो पाया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 02:37 PM (IST)
जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमित महिला का पहला सामान्य प्रसव, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

जम्मू, राज्य ब्यूरो: कोरोना संक्रमित महिला का जम्मू के गांधीनगर अस्पताल में सामान्य प्रसव हुआ है। मां और बच्चा दोनों ही प्रसव के बाद सामान्य है। जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमित महिला का यह पहला सामान्य प्रसव है।

loksabha election banner

महिला ऊधमपुर जिले के रामनगर की रहने वाली हे। उसके सैंपन 24 जून को लिए गए थे और 26 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उक्त महिला को जिला अस्पताल ऊधमपुर से गांधीनगर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। महिला गर्भवती थी। एक दिन पहले महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल के स्त्री रोग विभाग के वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल में डॉ. शमा ने उसका सामान्य प्रसव करवाया। अभी तक जम्मू संभाग में जितनी भी गर्भवती महिलाओं को संक्रमण हुआ, उन सभी के सीजेरियन हुए। लेकिन यह पहला मामला था जब महिला का प्रसव सामान्य हुआ।

मां और बच्चा अब दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह सब डाॅक्टरों की कर्मठता के कारण संभव हो पाया है। यह कोविड अस्पताल है और यहां पर आने वाले सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जम्मू संभाग में गांधीनगर अस्पताल ही एकमात्र कोविड अस्पताल है जहां पर गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पूर्व अस्पताल में छह अन्य गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन हुए हैं। उन सभी के टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई हैं। अब तक यह संख्या दो सौ के आंकड़े को भी पार कर गई है। इस संख्या को देखते हुए ही गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई हे। कुछ जिलों में तो गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए अलग से तीस-तीस बिस्तरों की क्षमता वाला अलग अस्पताल भी बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.