कोरोना के कारण टला प्रथम लद्दाख स्टेट अवार्ड अलंकरण समारोह, फरवरी में मिलेंगे अवार्ड
लद्दाख में 26 जनवरी 2021 में सराहनीय योगदान के लिए 16 लाेगों संगठनों को प्रथम स्टेट अवार्ड देने की घोषणा हुई थी। लद्दाख प्रशासन ने अवार्ड वीरता साहित्य कला संगीत समाज सुधार पर्यावरण संरक्षण लोक सेवा खेल उद्यमिता उन्नत खेती शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए की थी।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रथम स्टेट अवार्ड भेंट करने के लिए इसी माह लेह में होने वाले अलंकरण समारोह को फरवरी महीने तक टाल दिया गया है। लद्दाख प्रशासन ने प्रथम स्टेट अवार्ड के विजेताओं के खाते में 51-51 हजार रूपये की राशी डाल दी है। अब फरवरी महीन में होने वाले अलंकरण समारोह में विजेताओं को स्टेट अवार्ड में 25 ग्राम का 18 कैरेट का गोल्ड मैडल व प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।
लद्दाख में 26 जनवरी 2021 में सराहनीय योगदान के लिए 16 लाेगों, संगठनों को प्रथम स्टेट अवार्ड देने की घोषणा हुई थी। लद्दाख प्रशासन ने ये अवार्ड वीरता, साहित्य, कला, संगीत, समाज सुधार, पर्यावरण संरक्षण, लोक सेवा, खेल, उद्यमिता, उन्नत खेती, शिक्षण के क्षेत्र मेंउल्लेखनीय योगदान के लिए की थी।वहीं दूसरी ओर वर्ष 2022 के लिए स्टेट अवार्ड देने के लिए याेग्य उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी इस समय जोरों पर है।
लद्दाख प्रशासन ने स्टेट अवार्ड के लिए 31 अक्टूबर 2021 तक नामांकन स्वीकार किए थे। इस समय ये अवार्ड फाइनल किए जाने के अंतिम चरण में हैं। वर्ष 2022 के लिए स्टेट अवार्ड की घोषणा अगले सप्ताह गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की जाएगी। अलंकरण समारोह को स्थगित करने का आदेश वीरवार को उपराज्यपाल प्रशासन की ओर से जारी किया गया। स्टेट अवार्ड के लिए उम्मीदवारों को चुनने की कार्यवाही सरकार द्वारा बनाई गई चयन समिति की ओर से की जाती है। चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर उपराज्यपाल गणतंत्र दिवस पर स्टेट अवार्ड देने की घोषणा करते हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्टेट अवार्ड दिए जाने की कार्यवाही वर्ष 2021 में आरंभ हुई थी।