Poonch: बाल आश्रम में लगी आग, 50 बच्चों की बाल बाल बची जान
बाल आश्रम के अधिकारियों ने बताया की बीती रात को बच्चे सोए हुए थे। अचानक बिजली बंद हो गई। बच्चे गर्मी के कारण जैसे ही कमरे से बहार निकले ईमारत में आग लगी देख वे शोर मचाने लगे।
पूंछ (भुपेंद्र सिंह सूदन )। पूंछ जिला में स्थित बाल आश्रम में गुरूवार आैर शुक्रवार की मध्य रात को बिजली के शाट सर्किट से आग लगने से बाल आश्रम की इमारत आग की चपेट में आ गई। जिस समय आग की घटना घटी तब बाल आश्रम में लगभग पचास के करीब बच्चे सोए हुए थे। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बाल आश्रम के अधिकारियों ने बताया की बीती रात को बच्चे सोए हुए थे। अचानक बिजली बंद हो गई। बच्चे गर्मी के कारण जैसे ही कमरे से बहार निकले, इमारत में आग लगी देख वे शोर मचाने लगे। आश्रम के चौकीदार को सूचित किया गया। तत्काल कारवाई करते हुए पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने के बारे में सूचित किया गया।
आननफानन में मौके पर दमकल विभाग आैर पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंचे आैर आग पर काबू पाने में जुट गए। पहले बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। उसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। कई घंटो की कोशिश के बाद दमकल जवानों ने आग पर काबू पा लिया।
इस घटना में आश्रम की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है आैर इमारत में पड़ा सामान भी जल कर स्वाह हो गया। गनीमत ये रही की सभी बच्चें सुरक्षित हैं। सुबह जिला विकास अयुक्त राहुल यादव और प्रशासनिक अधीकारीयो ने घटना स्थल का जायजा लिया आैर आश्रम प्रबंधन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।