Move to Jagran APP

फिल्म 'लाल कप्तान' में जम्मू वालों को पसंद आ रहे अजय

????? ?? ?????? ???? ??? ??????? ?? ??? ????? ??? ?????? ??? ????? ?? ??? ??? ?? ??? ??? ?? ??? ?? ?????????? ?????? ????? ??? ????? ?? ??????? ?? ???? ??????? ?????? ?????? ???? ?? ?????? ??? ???? ??? ??? ???? ????? ?? ?? ?? ??????? ???? ??? ??? ?? ???? ?? ???? ?????? ?? ??? ?? ??? ?? ???? ???? ??? ??? ???? ????? ???? ????? ?? ???? ??????? ????? ????? ?????? ??? ??? ?? ??? ???? ???? ???? ?? ????? ?????? ????? ????????? ???????? ????? ?? ?????? ??????? ???? ???? ???? ?? ??????? ??? ?? ??? ???? ???? ???? ?? ?? ?????? ?????????? ??? ???-??????????? ?????? ?? ??? ??? ??? ?? ?????? ?? ????? ?? ???????? ??? ??? ???? ????? ??? ???? ????

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 02:17 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:33 AM (IST)
फिल्म 'लाल कप्तान' में जम्मू वालों को पसंद आ रहे अजय
फिल्म 'लाल कप्तान' में जम्मू वालों को पसंद आ रहे अजय

जागरण संवाददाता, जम्मू :

loksabha election banner

जम्मू के सिनेमा घरों में दर्शायी जा रही फिल्म लाल कप्तान में जम्मू के अजय पाल ने सैफ अली के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जम्मू के दर्शकों को अजय की भूमिका खूब पसंद आ रही है।

इससे पूर्व वह यह है लालीपाव मेरी जान, मैं ओम पुरी और संजय मिश्रा के साथ भी काम कर चुके हैं। अजय पाल सिंह पिछले कुछ साल से बतौर अभिनेता मुंबई फिल्म उद्योग में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह ग्रेट ग्रैंड मस्ती, डिटेक्टिव बियोमकेश बख्शी और अर्जुन पतियाला जैसे बडे़ बैनर की फिल्मों में भी दिख चुके हैं। पचास से भी ज्यादा विज्ञापनों में अलग-अलग भूमिका निभाने के बाद अजय पाल आज मुंबई के फिल्म और विज्ञापन जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं।

इस फिल्म में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मिली-जुली भारतीय सेनाओं के बीच 1764 में बक्सर की निर्णायक जंग हुई थी। उसमें जीत ब्रिटिशर्स की हुई। इससे उनकी पोजीशन बहुत मजबूत हो गई। इस फिल्म की कहानी उस जंग से जुड़ी है। फिल्म में एक थीम सांग के अलावा कोई गाना नहीं है और बेहतरीन तरीके से एक कहानी प्रदर्शित की गई है। अदाकारी स्क्रीन प्ले और सिनेमैटोग्राफी बहुत बढि़या है। नवदीप सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मुख्य भूमिका सैफ अली खान के अलावा दीपक डोबरियाल, मानव विज, सोनाक्षी सिन्हा और जोया हुसैन भी हैं। फिल्म की अधिकांश शूटिग मध्यप्रदेश उदयपुर के करीब देवगढ़ में हुई है।

अजय पाल सिंह सवा सौ भी ज्यादा डायरेक्टर के साथ काम कर चुके हैं। ये वादा रहा, योद्धा अकबर, रामायण आदि धारावाहिकों में वह महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई शार्ट फिल्म्स और वेब सीरीज में भी काम किया है। जम्मू-कश्मीर में अपार प्रतिभाएं

अजय का मानना है कि फिल्म एक्टिग कोई भी इंसान कर सकता है, बशर्ते वह गंभीर हो और विधिवत तैयारी करे। सही मार्गदर्शन के बाद ही मुंबई के बारे में सोचे। फिल्म मेकिग और एक्टिंग बाकी प्रोफेशन की तरह है जिसमें बेहतर ही बिकता है। वह मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अपार प्रतिभा है। सरकार को फिल्म मेकिग के लिए बढ़ावा देना चाहिए ताकि यहां के लोगों के लिए रोजगार का एक और जरिया फिल्म मेकिग बने। सिनेमा मनोरंजन का साधन के साथ जानकारी, जागरूकता और बदलाव का भी साधन है। इसकी जम्मू-कश्मीर में इस समय अति आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.