सड़क किनारे मृत मिली महिला, हत्या की आशंका
ड़ी ब्राह्मणा के रघुनाथ मंदिर के नजदीक सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। महिला के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए जिससे उसकी हत्या होने की आशंका जताई जा रही है।
जागरण संवाददाता, जम्मू : बड़ी ब्राह्मणा के रघुनाथ मंदिर के नजदीक सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। महिला के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे उसकी हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस उसके पति के अलावा बिश्नाह में रहने वाले एक युवक से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार देर रात को लोगों ने प्रवासी श्रमिक महिला रिकू देवी को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में महिला के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने का निशान था। उसके चेहरे से खून निकला हुआ था। मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले की यह महिला रिकू वर्तमान में बड़ी ब्राह्मणा में रह रही थी। उसके शव को जम्मू के जीएमसी अस्पताल के शव गृह में भेज दिया गया। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने बताया कि महिला करीब एक वर्ष से अपने पति को छोड़ कर बिश्नाह में रहने वाले युवक के साथ रह रही थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया।