Jammu Farmers: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई के काम में आई तेजी
शनिवार सुबह शुरू हुई बारिश से सीमांत किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश से जहां खेत पानी से लबालब भर गए वहीं इसको लेकर किसानों ने भी राहत की सांस भरी। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी।उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
आरएसपुरा, संवाद सहयोगी । शनिवार सुबह शुरू हुई बारिश से सीमांत किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश से जहां खेत पानी से लबालब भर गए वहीं इसको लेकर किसानों ने भी राहत की सांस भरी। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी।
उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई के लिए किसानों ने खेतों में काम शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है।
क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। बारिश न होने के कारण धान रोपाई के बाद खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे।
दरअसल सीमांत क्षेत्र में इन दिनों धान की रोपाई का काम शुरू है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही थी। कुछ किसानों ने धान की रोपाई तो कर दी थी। पर काफी दिनों से बारिश न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश से उन किसानों को अधिक फायदा हुआ है, जिनके पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं।
किसान सुरजीत सिहं,रोशन लाल ने बताया कि बारिश शुरू हुई तो है पर अभी ओर बारिश किसानों को चाहिए। उन्होंने बताया कि बारिश ना होने के कारण उनको डर सता रहा था कि इस बार उनकी धान की रोपाई ना हो पाई गई। पर अब बारिश के शुरू होने से उन्होंने कुछ राहत ली है।