प्रदर्शनी के जरिये युवाओं, किसानों को बदलती तकनीक की जानकारी
जागरण संवाददाता, जम्मू : राइज इन जम्मू-कश्मीर की ओर से भगवती नगर स्थित यात्री निवास में तीन दिवस
जागरण संवाददाता, जम्मू : राइज इन जम्मू-कश्मीर की ओर से भगवती नगर स्थित यात्री निवास में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों, उद्यमियों व युवाओं को बदलती तकनीक व इससे हो रहे फायदों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं। राज्यसभा सदस्य शमशेर ¨सह मन्हास व पूर्व मंत्री सत शर्मा ने वीरवार को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्टालों का दौरा कर वहां प्रदर्शित जानकारी को हासिल किया।
प्रदर्शनी में ऐसे कई स्टाल थे जिन पर विज्ञान व तकनीक, कौशल विकास व शिक्षा, सूचना तकनीक, संचार, कृषि, उद्योग व क्राफ्ट के क्षेत्र में हो रहे शोध के साथ केंद्र सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को केंद्रित करके शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों ने यहां पर अपने हुनर का नमूना पेश करते हुए खूबसूरत चित्रकारी भी की।
सांसद शमशेर ¨सह व सत शर्मा ने इस मौके पर प्रदर्शनी के आयोजन के लिए राइज इन जम्मू कश्मीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से समाज, विशेषकर युवाओं को नई तकनीक के बारे में उपयुक्त जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचाने का बेहतर साधन भी है।