बार्डर के लोगों का कोई स्थाई हल करे सरकार : अश्विनी शर्मा
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने सरकार से सीमा क्षेत्र क
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने सरकार से सीमा क्षेत्र के लोगों की समस्या का स्थायी हल करने की मांग की है। वह सोमवार को सलैहड़ गांव में बने शरणार्थी शिविर में लोगों से मिलने के लिए गए थे। जहां उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया। पूर्व विधायक ने सरकार से मांग की कि सीमांत लोगों को पांच पांच मरले का प्लाट सुरक्षित जगह पर मुहैया कराया जाए क्योंकि यह लोग बार बार गोलाबारी से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में लोगों को होने वाले नुकसान को देखते हुए कहा कि बॉर्डर के लोगों को कहीं सुरक्षित स्थान पर बैठाकर पाकिस्तान को सीधा मुंहतोड़ जवाब दे दिया जाए। जिससे यह बार बार का खेल बंद हो जाए। इस दौरानलोगों ने भी इस मौके पर उन्हें पेश आ रही समस्याओं बारे बताया।