Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री ने सुनी किसानों की समस्याएं

संवाद सहयोगी आरएसपुरा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 07:59 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 07:59 AM (IST)
पूर्व मंत्री ने सुनी किसानों की समस्याएं
पूर्व मंत्री ने सुनी किसानों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने वीरवार को सीमावर्ती गांव चंदू चक का दौरा कर किसानों से मुलाकात उनकी समस्याएं सुनीं। विस्तार क्षेत्र में आ रही भूमि को लेकर चर्चा की। किसान रमेश लाल, प्रीतम सिंह, हंसराज, तिलक राज ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी किसानों को आवंटित सरकारी जमीन पर बोर्ड लगाने के साथ इसमें खेती नहीं करने के लिए कह रहा है। जम्मू-कशमीर सरकार ने आजादी के बाद किसानों को खेतीबाड़ी के लिए भूमि मुहैया करवाई थी, जिसे किसानों ने परिश्रम से खेतीबाड़ी करने योग्य बनाया। अब सरकार की ओर से मनमानी की जा रही है। पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. श्याम लाल ने सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों से कहा उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों को उनकी बातों में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है, सीमावर्ती किसानों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। जो लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किसानों के हितैषी बन रहे हैं, वो सिर्फ चुनाव के दिन में ही नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर चरागाह है और सरकारी भूमि होने पर सरकार उसे अपने कब्जे में ले सकती है पर जो जमीन आवंटित की गई वह किसानों के पास ही रहेगी। इस मौके पर नगरपालिका आरएसपुरा के प्रधान सतपाल पप्पी, सुचेतगढ़ मंडल प्रधान चौ. कृष्ण लाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.