Move to Jagran APP

मानसून की बारिश का उठाएं लुत्फ, सेहत को रखें दुरुस्त

जागरण संवाददाता जम्मू मौसम बदल रहा है। मानसून की बारिश का शुरुआती दौर है। बारिश होग

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 07:33 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 07:33 AM (IST)
मानसून की बारिश का उठाएं लुत्फ, सेहत को रखें दुरुस्त
मानसून की बारिश का उठाएं लुत्फ, सेहत को रखें दुरुस्त

जागरण संवाददाता, जम्मू : मौसम बदल रहा है। मानसून की बारिश का शुरुआती दौर है। बारिश होगी, धूप निकलेगी और उमस भी बढ़ेगी। तापमान में अचानक से उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। यह सब सेहत को प्रभावित करेगा। मौसमी बीमारियां भी बढ़ेंगी। इसलिए जरूरी है कि खुद का ध्यान रखें। खानपान से लेकर पहनावे तक में बदलाव करने की जरूरत है। बुधवार को दोपहर में चटक धूप खिली, लेकिन शाम को बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया।

loksabha election banner

डॉ. संजय शर्मा ने कहना है कि इस मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। खानपान से लेकर पहनावे में भी बदलाव किया जाए। शरीर को गीला न रखें। तरल पेय पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करें। संभव हो तो ओआरएस का घोल लें। इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी बीमारी को हल्के में न लें। जरूरत होने पर बिना देरी के डॉक्टर से सलाह लें।

वहीं, बुधवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद तपिश और उमस से हल्की राहत मिली। इसके पहले दोपहर तक तेज धूप रही। हालांकि, मानसून में जिस तरह की बारिश होनी चाहिए, उसका अभी इंतजार है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा। इसी सप्ताह मानसून सक्रिय होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बढ़ते तापमान और उमस के चलते जल्द ही कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जरूर बन रहे हैं। जम्मू का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग की रात राज्य की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.5 दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.