Move to Jagran APP

जम्मू नगर निगम कमेटियों के चुनाव 17 जनवरी को होंगे, अधिसूचना जारी

वर्ष 2018 में कॉरपोरेटर चुने गए थे और उसके बाद 23 जनवरी 2019 को इन कमेटियों के चेयरमैन पद के लिए पहली बार चुनाव हुए। वर्ष 2020 में पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन के पद पर बलदेव सिंह बलोरिया निर्विरोध चुने गए थे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 12:50 PM (IST)
जम्मू नगर निगम कमेटियों के चुनाव 17 जनवरी को होंगे, अधिसूचना जारी
चौथी बार चेयरमैन पद के लिए नामांकन भरने की तीथि 7 जनवरी निर्धारित की गई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू नगर निगम की तीन स्टेंडिंग कमेटियों के चुनाव 17 जनवरी को होने जा रहे हैं। तीनों ही कमेटियों पर भाजपा का कब्जा तय है। इसके लिए नगर निगम ने कर दी है।

loksabha election banner

निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी, सोशल जस्टिस कमेटी और स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन पद के लिए यह चुनाव होने हैं। वर्ष 2018 में निकाय चुनाव होने के बाद चेयरमैन पद के लिए यह चौथी बार चुनाव होने जा रहे हैं। अभी तक तीन बार कमेटियों पर भाजपा कब्जा जमा चुकी है। फिलहाल पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन पद पर नरेंद्र सिंह जम्वाल उर्फ बंटी काबिज हैं जो शहर के वार्ड नंबर 70 सैनिक कालोनी से विजय होकर कॉरपोरेटर बने थे।

वहीं सोशल जस्टिस कमेटी की कमान कुलदीप सिंह चिब संभाले हुए हैं। कुलदीप शहर के वार्ड नंबर 63 से कॉरपोरेटर हैं। उधर स्वच्छ भारत स्टेंडिंग कमेटी के चेयरमैन के रूप में वार्ड नंबर 67 से कॉरपोरेटर जीते सूरज प्रकाश पदभार संभाले हुए हैं। अब इनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।

निगम की सात कमेटियां हैं जिसमें से चार के चेयरमैन मेयर और डिप्टी रहते हैं। लिहाजा शेष तीन कमेटियों के चेयरमैन के लिए चुनाव होते हैं। कॉरपोरेटर इन कमेटियों के सदस्य होते हैं। प्रत्येक कमेटी में नौ-नौ सदस्य हैं। यही सदस्य चेयरमैन पद के लिए मतदान करेंगे। नगर निगम के चुनावों में शहर से 75 कॉरपोरेटर जीतकर आएं है। इनमें 43 भाजपा के 14 कांग्रेस और 18 निर्दलीय शामिल हैं।

निगम के सचिव अतुल कुमार का कहना है कि चेयरमैन पद के लिए नामांकन 7 जनवरी शाम तक भरे जा सकेंगे। निगम ने जम्मू-कश्मीर कॉरपोरेशन एक्ट 2000 की धारा 40(8)और जम्मू एंड कश्मीर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन रग्युलेशन 2005 की धारा 50 के अंतर्गत यह चुनाव करवाए जा रहे हैं।

7 जनवरी तक भरे जा सकेंगे नामांकन : चौथी बार चेयरमैन पद के लिए नामांकन भरने की तीथि 7 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके लिए नामांकन पत्र नगर निगम की वेवसाइट से डाउनलाेड किया जा सकता है। नामांकन पत्र 7 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भरा जा सकेगा।

चौथी बार होने हैं चुनाव : इससे पहले 19 जनवरी 2021 को चुनाव हुए थे। वर्ष 2018 में कॉरपोरेटर चुने गए थे और उसके बाद 23 जनवरी 2019 को इन कमेटियों के चेयरमैन पद के लिए पहली बार चुनाव हुए। वर्ष 2020 में पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन के पद पर बलदेव सिंह बलोरिया निर्विरोध चुने गए थे। वह दो बाद पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी चेयरमैन रहे।

पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी

1. बलदेव सिंह बलोरिया - वार्ड नंबर 56 (भाजपा)

2. महेंद्र कुमार भगत - 61 (भाजपा)

3. अरुण कुमार खन्ना - 25 (भाजपा)

4. नरेंद्र सिंह - 70 (भाजपा)

5. शमा अख्तर - 71 (निर्दलीय)

6. राजेंद्र सिंह - 39 (कांग्रेस)

7. तीर्थ कौर रैणा - 58 (भाजपा)

8. राज कुमार - 51 (भाजपा)

9. सोबत अली - 74 (कांग्रेस)

सोशल जस्टिस कमेटी

1. जीत कुमार अंगराल - 12 (भाजपा)

2. तृप्ता देवी - 66 (भाजपा)

3. अजय गुप्ता - 52 (भाजपा)

4. राज रानी - 45 (भाजपा)

5. कुलदीप सिंह - 63 (भाजपा)

6. रमा - 13 (कांग्रेस)

7. रितू चौधरी - 7 (कांग्रेस)

8. शाम लाल - 48 (निर्दलीय)

9. सुभाष शर्मा - 36 (भाजपा)

स्वच्छ भारत कमेटी

1. सूरज प्रकाश पाधा - 67 (भाजपा)

2. हरदीप सिंह मनकोटिया - 26 (भाजपा)

3. मोहियुद्दीन - 6 (निर्दलीय)

4. ज्योति देवी - 53 (भाजपा)

5. गोपाल गुप्ता - 5 (भाजपा)

6. रशपाल भारद्वाज - 72 (भाजपा)

7. संध्या गुप्ता - 15 (निर्दलीय)

8. इंद्र सिंह सूदन - 44 (निर्दलीय)

9. यशपाल शर्मा - 35 (भाजपा)

यह हैं निगम की स्टैंडिंग कमेटियां

1. जनरल फंक्शन कमेटी

2. फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी

3. हाउसिंग फॉर आल कमेटी

4. स्किल अपग्रेडेशन एंड सेल्फ इंप्लायमेंट कमेटी

5. पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी

6. सोशल जस्टिस कमेटी

7. स्वच्छ भारत कमेटी  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.