Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर चुनावी जंग लड़ने की तैयारी

विवेक ¨सह, जम्मू राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियां धीरे-धीरे जोर पकड़

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 02:14 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 02:14 AM (IST)
सोशल मीडिया पर चुनावी जंग लड़ने की तैयारी
सोशल मीडिया पर चुनावी जंग लड़ने की तैयारी

विवेक ¨सह, जम्मू

loksabha election banner

राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियां धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी हैं। राजनीतिक पार्टियां अपना जनाधार बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। बैठकें और जनसभाएं आयोजित करने के साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में फेसबुक, ट्वीटर व वाट्सएप प्रचार के माध्यम बन गए हैं।

इस समय भाजपा देशभर में सोशल मीडिया पर छाई हुई है। चुनावी जंग में सोशल मीडिया में घिर रही प्रदेश कांग्रेस भी ईट का जवाब पत्थर से देने की तैयारी कर रही है। भाजपा की तरह प्रदेश कांग्रेस ने भी अपना आइटी ¨वग बना लिया है। आइटी ¨वग का विस्तार कर इसे सक्रिय बनाने की तैयारियां चल रही हैं। भाजपा के दिग्गज सोशल मीडिया पर प्रचार के मामले में काफी आगे हैं। हाईकमान का आइटी विभाग भी सक्रिय है। ऐसे में दिल्ली से आइटी ¨वग की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार को दिशा दी जा रही है। आइटी ¨वग वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिये राज्य की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने के साथ पार्टी विरोधी दुष्प्रचार का जवाब देना है। इस दिशा में आइटी ¨वग अहम भूमिका निभा रहा है। पीएम मोदी की सक्रियता से भी

भाजपा को प्रोत्साहन मिल रहा

हाईकमान के भी स्पष्ट निर्देश हैं कि लोगों के करीब रहने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल साइटों पर सक्रियता से भी भाजपा को प्रोत्साहन मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र ¨सह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, स्पीकर डॉ. निर्मल ¨सह और पूर्व विधायकों से लेकर आम कार्यकर्ता तक सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका का लाभ उठा रहे हैं। राज्य में सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के लिए करीब दो सौ युवाओं को भी जोड़ा गया है। प्रदेश भाजपा सोशल साइटों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दे रही है। मोबाइल और इंटरनेट से लोगों को जोड़ रहा भाजपा का आइटी सेल

भाजपा का आइटी सेल सक्रिय भूमिका निभा रहा है। लोगों को मोबाइल और इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। सक्रियता बढ़ाने के लिए बैठकों के जरिये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि उन्हें देश में हो रहे तेज विकास का संदेश लोगों तक कैसे पहुंचाना है। यह अभियान लोकसभा चुनाव की तैयारियों को तेजी देने की मुहिम का हिस्सा है। इस मुहिम को तेजी देने के लिए जिला व विधानसभा क्षेत्र से लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रम चल रहे हैं। मोदी सरकार के कार्यो की जानकारी देने के लिए दे रहे प्रशिक्षण : रजवाल

प्रदेश भाजपा के आइटी सेल के प्रभारी जयदेव रजवाल ने बताया कि सोशल साइटें प्रचार का अहम हिस्सा हैं। संचार क्रांति के युग में सूचना बहुत तेजी से फैलती है। हम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं कि वे किस प्रकार मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यो की जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। सोशल साइटें लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में जागरूक बनाने में भी अहम स्थान रखती हैं। इनके माध्यम से लोगों को जानकारी मिलती है कि वे अपने आर्थिक स्तर को कैसे बेहतर बना सकते हैं। रजवाल ने बताया कि इस अभियान को तेजी देने के लिए आइटी सेल ने जिला से लेकर ब्लॉक स्तर पर अपनी सोशल मीडिया इकाइयां बनाई हैं। ये इकाइयां अपने इलाकों में कार्य करने के साथ अन्य कार्यकर्ताओं को जागरूक बनाने के लिए भी बैठकें कर रही हैं। कांग्रेस सोशल साइटों पर भाजपा को ईट का जवाब पत्थर से देगी : रविंद्र शर्मा

भाजपा का जवाब देने के लिए कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा रही है। मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा को आइटी सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनका कहना है कि मोदी सरकार की कमजोरियों को लोगों के बीच उजागर कर रहे हैं। हम भाजपा के दुष्प्रचार का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हो रहे हैं। कांग्रेस सोशल साइटों पर भाजपा को ईट का जवाब पत्थर से देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.