Move to Jagran APP

कुर्बानी का त्योहार बकरीद आज, जमकर हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता जम्मू कुर्बानी का त्योहार बकरीद सोमवार को है। इसके लिए रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 08:47 AM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 06:38 AM (IST)
कुर्बानी का त्योहार बकरीद आज, जमकर हुई खरीदारी
कुर्बानी का त्योहार बकरीद आज, जमकर हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता, जम्मू :

loksabha election banner

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए दिन भर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। मुस्लिम समुदाय का यह खास त्योहार रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद मनाया जाता है। ईद-उल-जुहा मुख्य रूप से कुर्बानी का त्योहार है। बकरीद को अदा की जाने वाली नमाज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

ईद की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोग जहां कुर्बानी के लिए भेड़-बकरों की खरीदारी में व्यस्त नजर आए, वहीं महिलाएं व युवतियां पर्व पर रिश्तेदारों को दिए जाने वाले उपहारों की खरीदारी करती हुई नजर आई। ईद के लिए आकर्षक कपड़ों की खरीदारी, मेहंदी लगाने की भी महिलाओं में होड़ दिखी। कई जगह लगीं बकरों की मंडियां

बकरों की मंडियां शहर में कई जगहों पर लगी हुई हैं। ईद की पूर्व संध्या पर पिछले दिनों के मुकाबले मंडी में खरीदारों की अधिक संख्या देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इस बार भेड़-बकरों की कीमतें बहुत ज्यादा नहीं हैं। ईद-उल-जुहा यानी कुर्बानी के इस त्योहार पर सबसे बड़ी मार्केट तो भेड़-बकरों का ही सजता है। सबसे मशहूर बाजार सीपीओ चौक, तालाब खटिका, गुज्जर नगर पर ही लगता है। लेकिन इस बार मलिक मार्केट, बठिडी में भी मंडी सजी हुई थी और खरीददारी के लिए लोग पहुंच रहे थे। इसके अलावा भी कई जगहों पर छोटे-मोटे बाजार सजे हुए थे। इस बार आम बकरों की कीमतें इस बार बहुत ज्यादा नहीं हैं। तालाब खटिका के मार्केट में 12 से 25 हजार रुपये से बकरे की शुरुआत है। यहां बकरे बेचने आए एक दुकानदार ने बताया कि सबसे ज्यादा डिमांड 7 से लेकर 15 हजार रुपये तक के बकरों की रहती है। ज्यादातर लोग जोड़ों में बकरे खरीदते हैं, यहां 15 से 30 हजार रुपये की कीमत वाले जोड़ों की बिक्री ज्यादा हो रही है। जो दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं या फिर उन पर कोई पवित्र निशान बना होता है, ऐसे भेड़ व बकरों की कीमतें काफी रही।

-------

बच्चों में भी रहा उत्साह

ऐसा नहीं है कि बकरीद पर सिर्फ बकरों की ही खरीद-फरोख्त होती है। कपड़ों और खाने-पीने के सामान की भी खूब खरीदारी हुई। खासतौर से पुराने शहर के फत्तू चौगान मार्केट्स की दुकानों पर खासी रश रहा। मुस्लिम समुदाय की महिलाएं व युवतियां ईद के लिए नए कपड़ों खरीदने व मेहंदी लगाने में व्यस्त नजर आई। इसके अलावा बाजार में सूखे मेवे, मावा, सेवईं और खाने-पाने के दूसरे सामानों की भी खूब खरीदारी हुई। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ईद की नमाज अदा करने के लिये बच्चों ने नई सलवार कमीज और नमाजी टोपी खरीदी। मिठाइयां खरीद रही रजिया ने कहा कि मेहमान सुबह से आने लगते हैं। ऐसे में उनका मुंह भी तो मीठा करवाना होता है। फिर मिठाइयां बच्चों को भी पसंद होती हैं।

---------------------

मस्जिदों में नमाज की तैयारी पूरी

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर शहर की सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने की तैयारी को रविवार को अंतिम रूप दे दिया गया।

प्रशासक औकाफ इस्लामिया जम्मू ने विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-जुहा के नमाज का समय जारी किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार अली-मियां में नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद बठिडी में सुबह 6.15 बजे, मदीना मस्जिद बठिडी सुबह 7 बजे, ईदगाह मलिक मार्केट सुबह 7.30 बजे, क्का मस्जिद बठिडी 7.30 बजे। जामिया मस्जिद गांधी नगर में सुबह 7.45 बजे, मुख्य ईदगाह, जम्मू में 8 बजे, ईदगाह नरवाल जम्मू सुबह 8 बजे, जामिया मस्जिद हैदर पोरा जानीपुर जम्मू सुबह 8 बजे, कर्बला कांप्लेक्स, जम्मू में सुबह 8 बजे, बठिडी मोड़ जम्मू में सुबह 8 बजे, ईदगाह पुल सुबह 8.30 बजे तवी जम्मू, 8.30 बजे जामिया मस्जिद लखदाता बाजार जम्मू जम्मू में सुबह 8.30 बजे, जामिया मस्जिद तोप शेरखानियन में सुबह 8.30 बजे, ईदगाह जानीपुर जम्मू 8.30 बजे, जामिया मस्जिद तालाब खटीकां जम्मू सुबह 9 बजे और जामिया मस्जिद उमर रेलवे स्टेशन जम्मू में सुबह 9 बजे नमाज अदा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.