Grenade Attack : अनंतनाग में पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवान पर किया ग्रेनेड हमला, एक जवान घायल
आतंकवादियों ने अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में शाम पौने सात बजे के करीब सीआरपी की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। उस समय जवान गश्त कर रहे थे। ग्रेनेड फटने से एक जवान घायल हो गए। हमले के बाद सेना सुरक्षाबलों व पुलिस का अभियान शुरू हो गया।
जम्मू, राज्य ब्यूरो: आतंकवादियों ने रविवार शाम काे कश्मीर के अनंतनाग जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर ग्रेनेड हमला किया कर दिया। इस ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवानों के साथियों ने उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल पहु्ंचाया। हमले के तुरंत बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। लेकिन देर रात तक हमला करने वाले आतंकियों का कुछ पता चल सका था। हालांकि सुरक्षा बलों ने तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में शाम पौने सात बजे के करीब सीआरपी की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। उस समय जवान गश्त कर रहे थे। ग्रेनेड फटने से एक जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ग्रेनेड हमले के बाद आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सेना, सुरक्षाबलों व पुलिस का अभियान शुरू हो गया। नाकों को अलर्ट करने के साथ अच्छाबल इलाके की तलाशी ली जा रही है। ज्ञrत रहे कि पिछले कुछ दिनों के दौरान कश्मीर में यह तीसरा ग्रेनेड हमला है। आतंकवादियों ने 17 दिसंबर को अनंतनाग व साथ लगते इलाके में दो ग्रेनेड हमले किए थे। इनमें भी सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था।
ज्ञात हो कि कश्मीर घाटी में आतंकियों के हौसले पस्त हो चुके हैे। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बीच प्रदेश में खास कर घाटी में जिला विकास परिषद के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न जो जाने के बाद आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। घाटी के लोगों में लोकतंत्र के प्रति बढ़ती आस्था से भी आतंकित परेशान हैं। बड़े हमले में असफल आतंकी अब घात लगाकर सुरक्षा बलों को ग्रेनेड से निशाना बनाने की नई रणनीति अपना रहे हैं। आतंकियों के ताजा मामलों पर गौर करें तो वे एक तरह से हिट एंड रन की नीति पर काम कर रहे हैं। ग्रेनेड फेंक कर भाग रहे हैं। सीधे-सीधे मुठभेड़ करने से बचने की कोशिश कर रहे हैँ।