जम्मू के भगवती नगर में डीआरडीओ का अस्पताल बनकर तैयार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे निरीक्षण
आरडीओ की ओर से जम्मू के भगवती नगर में बनाया जा रहा 500 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड अस्पताल लगभग बनकर तैयार है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को इस अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।शनिवार से अस्पताल में मरीजों को भर्ती करना शुरू किया जा सकता है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। आरडीओ की ओर से जम्मू के भगवती नगर में बनाया जा रहा 500 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड अस्पताल लगभग बनकर तैयार है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को इस अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
शनिवार से अस्पताल में मरीजों को भर्ती करना शुरू किया जा सकता है। अंतिम फैसला शुक्रवार को ही उपराज्यपाल के निरीक्षण के बाद किया जाएगा। भगवती नगर में अपनी तरह का यह जम्मू संभाग में पहला अस्थायी कोविड अस्पताल बना है। इसमें 125 बिस्तर आइसीयू के हैं जबकि 375 बिस्तर आक्सीजन की सुविधा वाले होंगे। अस्पताल में अभी वेंटीलेटर लगाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार तक काम लगभग पूरा कर दिया जाएगा। स्टाफ सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी गई है। कुछ विशेषज्ञ डाक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग से इस अस्पताल में एक साल के लिए नियुक्त किया गया है जबकि कुछ को कांट्रेक्ट पर नियुक्त किया गया है। पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति भी इसी तर्ज पर की गई है।नियुक्त स्टाफ को इन दिनों राजकीय मेडिकल कालेज में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अाक्सीजन की सुविधा भी अस्पताल में तैयार की जा रही है।पहले इस अस्पताल को 26 मई से शुरू किया जाना था लेकिन स्टाफ की नियुक्ति और अस्पताल निर्माण कायों में देरी के चलते इसे शुरू नहीं किया जा सका है। अब शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अस्पताल का निरीक्षण कर इसका उदघाटन भी करेंगे। लेकिन अभी मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। मरीजों को शनिवार या फिर रविवार से भर्ती किया जा सकता है।