डॉ जितेंद्र सिंह को फिर मिला प्रधानमंत्री कार्यालय में स्वतंत्र राज्यमंत्री का प्रभार
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में भी उन्होंने स्पेस टेक्नाेलॉजी रिसर्च सेंटर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए डॉ जितेंद्र सिंह को एक बार फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें उत्तर पूर्वी मामलों, जन मामलों, पेंशनभोगी, अटामिक एनर्जी और अंतरिक विभाग का स्वतंत्र प्रभार भी दिया गया है। पिछली बार भी उन्हें यही विभाग दिए गए थे। डॉ सिंह ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान इन सभी विभागों में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। उनके कार्यकाल में भाजपा ने उत्तरी पूर्वी राज्यों में पहली बार विजय का परचम लहराया।
यही नहीं जम्मू-कश्मीर में भी उन्होंने अपने विभागों से कई काम करवाए। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में भी उन्होंने स्पेस टेक्नाेलॉजी रिसर्च सेंटर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। यह उत्तर भारत का पहला स्पेस सेंटर होगा। डॉ जितेंद्र सिंह राज्य की ऊधमपुर-डोडा संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य को साढ़े तीन लाख से अधिक वोट से हराया। यही नहीं साल 2014 में उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद को साठ हजार से अधिक वोट से हराया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप