जम्मू बंद को सफल बनाने की अपील
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू बंद के समर्थन में डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगल
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू बंद के समर्थन में डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर लोगों को जम्मू बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि रो¨हग्या देश और जम्मू-कश्मीर के लिए बड़ा खतरा है। इन लोगों को जम्मू से बाहर किया जाना चाहिए। जम्मू से हो रही बेइंसाफी बंद होनी चाहिए। 11 अप्रैल के जम्मू बंद को सफल बनाने के लिए सभी पार्टियों और संगठन सहयोग दें। प्रदर्शन के दौरान रो¨हग्या वापस जाओ के नारे लगाए गए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि रो¨हग्याओं को यहां पर बसा कर जम्मू की भौगोलिक परिस्थितियों में जो बदलाव करने की साजिश चल रही है, उसे रोकना होगा। जम्मू बंद में हर नागरिक सहयोग दे। जम्मू के लोगों ने जिन प्रतिनिधियों को चुनकर विधानसभा भेजा, वो आज जम्मू की जनता को भूल चुके हैं। इसलिए जम्मू को अपनी पहचान व धरती को बचाने के लिए जागना होगा। यह रो¨हग्या लोग जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। इसलिए केंद्र सरकार को जरूरी कदम उठाने होंगे।
अशोक गुप्ता ने कहा कि जम्मू आधारित वो पार्टियां जो बंद को समर्थन नहीं करती, को गंभीरता से लिया जाएगा। बंद की अवधि बढ़ाई जा सकती है। प्रदर्शन में बोध राज, विजय, सुखदेव, राकेश, दिनेश, बंटू, काला, अजय, अभिषेक, राकेश व दिनेश मौजूद थे।