जम्मू, जागरण संवाददाता। शहर के वेयर हाउस में घटी इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। क्षेत्र में स्थित आरा मशीन के कुछ कर्मियों ने बेजुबान कुत्तिया को आरा मशीन से काट डाला। इस वारदात की सूचना मिलते ही गैर सरकारी संस्था एनीमल वैल्यू एन्वायरमेंट की टीम मौके पर पहुंची और उस बेजुबान को बचाने के लिए तुरंत रूपनगर स्थित अस्पताल पहुंचाया परंतु उसकी मौत हो गई। संस्था ने आरा मशीन मालिक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
यह घटना गत बुधवार शाम 5 बजे के करीब की है। संस्था की चेयरपर्सन देवेंद्र कौर मदान ने पुलिस को बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से पता चला कि वेयर हाउस स्थित आरा मशीन के कुछ कर्मियों ने एक कुत्तिया को आरे से काट डाला है। सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंची। आरे से काटने के बाद बेजुबान को मरने के लिए छोड़ दिया गया था। उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। कुत्तियां के मुंह व टांगों को आरा मशीन से काटा गया था।
मदान ने बताया कि उन्होंने उसे तुरंत जानवरों के रूपनगर स्थित अस्पताल पहुंचाया लेकिन आज वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। बेजुबान की इस दर्दनाक मौत के बाद संस्था की ओर से पुलिस को लिखे शिकायत पत्र में आरा मालिक और उसके कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मदान ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों से उन्हें जब यह पता चला कि आरा मशीन में यह ऐसी तीसरी घटना है। इससे पहले भी दो बेजुबानों को यहां इसी तरह काटा गया था। अगर यह सही है तो यह गंभीर बात है।
मदान ने कहा कि किसी बेजुबान को इतने दर्दनाक तरीके से मारना उनकी आपाराधिक प्रवति को दर्शाता है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कल वे किसी बच्चे या इंसान के साथ भी ऐसा कर सकते हैं। मदान ने आरा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है। उन्होंने आईजी जम्मू व एसएसपी जम्मू को भी इस बारे सूचित किया है। मदान का कहना है कि अब तक हुए सर्वे में पता चला है कि दुर्दांत अपराधियों में 88 प्रतिशत ऐसे हैं जो जानवरों के साथ दुर्रव्यवहार कर अपराध की दुनिया में आए हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
जम्मू में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO